देशभर में बदलते मौसम में सबसे बड़ी चर्चा का मुद्दा दिल्ली-NCR का प्रदूषण बना हुआ है. जिसके चलते यहां के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और साथ ही उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में कोहरे व बर्फबारी से यह के लोगों को भी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई दिक्कतें आ रही हैं. तो आइए मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक देश के मौसम के हाल के बारे में विस्तार से जानते हैं.
दिल्ली में चारों तरफ धुंध ही धुंध (Haze all around in Delhi)
दिल्ली में पिछले कई दिनों से प्रदूषण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. देखा जाए तो कई जगहों पर तो यह गंभीर श्रेणी के स्तर पर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कल से तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. IMD का यह भी कहना है कि दिल्ली व इसके आस-पास सट्टे इलाकों में अब अधिक कोहरे और आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में अब लोग मास्क पहनकर अपने घरों से बहार निकल रहे है.
उत्तरी राज्यों में बिगड़ा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम दिन पर दिन बिगड़ता जा रहा है. इसका असर देश पहाड़ी राज्यों के अलावा अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है.
            IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, आज पंजाब में हल्की बारिश के साथ ठंड में वृद्धि होगी. यह भी बताया जा रहा है कि मध्य भारत से लेकर पूर्वी भारत तक आज मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में भी प्रदूषण का कहर
जैसे कि आप जानते हैं कि दिल्ली के आसपास के इलाके भी प्रदूषण की मार झेल रहे है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण का कहर दिल्ली के बाद सबसे अधिक देखने को मिल रहा है. वहीं हम तापमान की बात करें तो आज यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई जा रही है.
            देश के बड़े शहरों का तापमान (Temperatures of major cities of the country)
| 
 शहर (City)  | 
 तापमान (Temperature)  | 
| 
 श्रीनगर  | 
 6.0 से 16.0 डिग्री सेल्सियस  | 
| 
 अहमदाबाद  | 
 19.0 से 36.0 डिग्री सेल्सियस  | 
| 
 भोपाल  | 
 16.0 से 34.0 डिग्री सेल्सियस  | 
| 
 चंडीगढ़  | 
 16.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस  | 
| 
 देहरादून  | 
 15.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस  | 
| 
 जयपुर  | 
 20.0 से 34.0 डिग्री सेल्सियस  | 
| 
 शिमला  | 
 13.0 से 21.0 डिग्री सेल्सियस  | 
| 
 मुंबई  | 
 21.0 से 35.0 डिग्री सेल्सियस  | 
| 
 जम्मू  | 
 17.0 से 29.0 डिग्री सेल्सियस  | 
| 
 लेह  | 
 -5.0 से 9.0 डिग्री सेल्सियस  | 
| 
 पटना  | 
 18.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस  | 
                    
                    
                    
                    
                                                
                        
                        
                        
                        
                        
Share your comments