दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही आज राजधानी में आसमान में बादल छाए हुए है और हवाओं का चलना जारी है. ऐसे में उम्मीद है कि हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, मौसम विभाग IMD ने अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. IMD के अनुसार जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में 30 जून-4 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में 2-4 जुलाई के दौरान और उत्तराखंड में 29 जून-4 जुलाई के दौरान कई जगहों पर या बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है.
यूपी, दिल्ली और पंजाब में अगले 4 दिनों कैसा रहेगा मौैसम
दिल्ली समेत यूपी, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान में मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है और लोग इस दौरान तेज गर्मी के भीषण प्रकोप से बेहाल है. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने 1-4 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 जून और 30 जून से 4 जुलाई तक कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है.
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान की चेतावनी
मध्य भारत में मौसम यूर्टन लेने वाला है यानी की इन इलाकों के लोगों को तेज गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने वाली है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग IMD ने 1-4 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 28 जून से 4 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है.
इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 जून से 2 जुलाई के दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की आशंका जताई है.
बिहार, बंगाल और सिक्किम में झमाझम बारिश की आशंका
पूर्वी भारत में मौसम करवट लेने वाला है और इन इलाकों के लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 30 जून से 4 जुलाई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार, ओडिशा में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है. यानी की अगले 2-3 दिनों में मध्यम से तेज़ बिजली कड़कने की आशंका है.
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक समेत कई क्षेत्र में भारी बारिश
दक्षिण भारत में जून के बाद जुलाई में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार जुलाई की शुरुआत में दक्षिण भारत में मॉनसून दस्तक दें सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून से 4 जुलाई के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कहीं-कहीं बारिश और कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं होने की व्यापक संभावना है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments