1. Home
  2. मौसम

मौसम लेगा यूर्टन! दिल्ली-NCR समेत 16 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का IMD अलर्ट जारी

Weather News: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में तेज भीषण गर्मी का कहर जारी है. लोगों की हालत खराब हो गई है उनका घरों से निकलना बेहद ही मुश्किल हो गया है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

KJ Staff
weather
(Image Source-AI generate)

जून का महीना खत्म होने को है और कई राज्यों में लू का कहर जारी है. ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना बेहद ही मुश्किल हो गया है तेज भाीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 2-3 दिनों के भीतर 17 से अधिक राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. आइए आगे जानें किन राज्यों में मॉनसून देगा दस्तक और कहां होगी झमाझम बारिश.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग IMD के अनुसार 30 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में और 29 से 30 जून के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में काफी इलाकों से लेकर व्यापक रूप से बारिश होने के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने की संभावना है. वहीं, 30 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी इलाकों से लेकर व्यापक रूप से बारिश होने की भी आशंक है.

उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR समेत यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में मौसम करवट लेने वाला है और इन इलाके के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने वाली है. यानी की मौसम विभाग IMD ने 24-30 जून तक इन इलाकों में मौसम खराब होने की संभावना जताई है और इस दौरान इन इलाकों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा की गति, झोंके 60 किमी/घंटा तक चलने की आशंक जताई है.

वहीं, पूर्वी राजस्थान में 25-30 जून और पश्चिमी राजस्थान में 27-28 जून को तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा की गति, झोंके 50 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है.

पूर्वी और पूर्वोतर भारत में आंधी-तूफान, बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के इन राज्यों में 24-30 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और बिहार, ओडिशा में काफी व्यापक से व्यापक बारिश की संभावना है. वहीं, 25 जून को झारखंड, बिहार में तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है.

इसके अलावा, पूर्वोतर क्षेत्रों में 24-30 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, और नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बड़े पैमाने पर या काफी बड़े पैमाने पर बारिश होने की चेतावनी जारी की है. ऐसे में इन इलाकते के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

दक्षिण क्षेत्रों में झमाझम बारिश,आंधी-तूफान की संभावना

दक्षिण भारत में मौसम रंग बदलता नजर आ रहा है और साथ ही मौसम विभाग IMD ने 24-30 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम में इस दौरान रायलसीमा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है जताई है. साथ ही इन इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा की गति, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) चलने की चेतावनी जारी की है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Alert Heavy Rain Thunderstorm Warning Delhi-Ncr-16 states Know Weather Update Published on: 25 June 2026, 11:17 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News