1. Home
  2. मौसम

देश के इन राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ के आसार, आप भी जानें अपने राज्य का हाल

मानसून- यानी झमाझम बारिश! किसानों की खुशहाली.. यह मानसून का अपने-अपने विचारों से देखने का तरीका है। हो सकता है आप लोग मानसून को किसी अलग तरह से देखते हों क्योंकि यही एक वक्त होता है जब कई जगह की सड़कें बदहाली की स्थिती बयां कर रही होती हैं। सड़क पर चलना तो दूर पैर रखना भी दूशबार हो जाता है। ऐसे में आप की चिंता लाज़मी है की दफ्तर कैसे जाएं या घरों के कार्य कैसे करें? तो इन सब तरह की समस्यों के लिए एक बार अपने क्षेत्र के नेताओं से जरूर मिलें।

मानसून- यानी झमाझम बारिश! किसानों की खुशहाली.. यह मानसून का अपने-अपने विचारों से देखने का तरीका है। हो सकता है आप लोग मानसून को किसी अलग तरह से देखते हों क्योंकि यही एक वक्त होता है जब कई जगह की सड़कें बदहाली की स्थिती बयां कर रही होती हैं। सड़क पर चलना तो दूर पैर रखना भी दूशबार हो जाता है। ऐसे में आप की चिंता लाज़मी है की दफ्तर कैसे जाएं या घरों के कार्य कैसे करें? तो इन सब तरह की समस्यों के लिए एक बार अपने क्षेत्र के नेताओं से जरूर मिलें। चलिए पॉलिटीक्ल चर्चा तो कभी और करेंगे आज देखते हैं देश में मानसून के लिए अच्छी खबर क्या है?

देश के कुछ राज्यों में जैसे बंगाल, झारखंड, और बिहार में मानसून प्रवेश कर चुका है। और अभी जहां यह राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों में नहीं पहुंचा है वहां इसके 29 जून तक पहुंचने की संभावना है। वहीं बंगाल की अगर बात करें तो वहां के लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत तो मिल गई है लेकिन भारी बारी बारिश के चलते वहां सामान्य जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। वहीं कुछ जिलों में बारिश की वजह से मौत भी हो गई हैं। यही नहीं राज्य में गुरुवार को भारी बारिश होने के आसार हैं और लोगों को कई तरहे की हिदायत भी दी गई है। अगर आप मछली पकड़ने के शौकीन हैं और समुद्र कीनारे घुमना आपको बेहद पसंद है तो कृप्या आप अपने यह शौक को कुछ दिनों के बाद पूरा करें क्योंकि मछुआरों को भी समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही तीस्ता, तोर्सा और महानंद जैसी नदियों में बाढ़ की आशंका है।

चलिये अब बंगाल से निकलकर झारखंड, ओडिशा और मध्यप्रदेश घूम आएं। झारखंड में रांची व आसपास के क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई है और इस दौरान यहां भी लगभग पांच लोगों की मौत हो गई है। ओडिशा के जगतसिगपुर में सात सेमी, कुजंग में 15 और केंद्रपाड़ा में 15 सेमी बारिश हुई। वहीं मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश हुई है और राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। पंजाब को बारिश के लिए थोड़ा सा और इंतेज़ार करना पड़ेगा यहां मौसम अपना सिजाज़ 27 जून से बदलेगा। और पुर्वानुमान के अनुसार यहां 28 या 29 जून तक कई जिलों में बारिश हो सकती है।

अब जो राज्य बच गऐ हैं वो हैं पशिचमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा जो अभी गर्मी से बेहाल है, मगर यहां भी 2 दिन के अंदर मौसम बदल जाएगा और बारिश होगी। वहीं पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा व ओलावृष्टि के आसार हैं। इसके साथ उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी 28 जून से भारी वर्षा होने की संभावना है।

बता दें की मौसम विभागे के अनुसार 15 जुलाई तक मानसूम पूरे देश को कवर कर लेगा।

 

जिम्मी
कृषि जागरण

English Summary: Floods from the heavy rain in these states of the country, you also know the state of your state Published on: 26 June 2018, 04:35 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News