ओडिशा में चक्रवात का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में ना जाने की हिदायत
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे सक्रिय होने के चलते चक्रवात की आशंका पैदा हो गई है। आने वाले २४ घंटे के भीतर ये कम दबाव वाला क्षेत्र एक बड़े चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो जाएगा जिसके प्रभाव के कारण ओडिशा के तटीय जिलों में ७० से ८० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका है।
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे सक्रिय होने के चलते चक्रवात की आशंका पैदा हो गई है। आने वाले २४ घंटे के भीतर ये कम दबाव वाला क्षेत्र एक बड़े चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो जाएगा जिसके प्रभाव के कारण ओडिशा के तटीय जिलों में ७० से ८० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के मुताबिक इस चक्रवात के चलते ओडिशा के ज्यादातर तटीय इलाकों में आगामी ४८ घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चक्रवात के चलते समुद्र के अशांत रहने की भी संभावना है जिसके कारण मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सख्त हिदायत दे दी गई है। चक्रवात का असर पास के पड़ोसी राज्य आँध्र प्रदेश में पड़ने का अनुमान भी जताया गया है।
English Summary: Cyclone alert in Odisha, not allowing fishermen to go to seaPublished on: 09 October 2018, 12:40 AM IST
कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
Share your comments