1. Home
  2. मौसम

जानिए पूरे भारत का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक

अरब सागर में सप्ताह की शुरुआत में तूफान लुबान विकसित हो गया है। पहले उम्मीद थी कि यह भारतीय तटों पर भारी बारिश देगा। लेकिन अब ओमान की तरफ जा रहा है। इस बीच देश में छिटपुट वर्षा इस सप्ताह देखने को मिलेगी।

अरब सागर में सप्ताह की शुरुआत में तूफान लुबान विकसित हो गया है। पहले उम्मीद थी कि यह भारतीय तटों पर भारी बारिश देगा। लेकिन अब ओमान की तरफ जा रहा है। इस बीच देश में छिटपुट वर्षा इस सप्ताह देखने को मिलेगी।

उत्तर भारत में

जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी 10 अक्तूबर तक एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसी दौरान उत्तरी राजस्थान, हरियाणा के कुछ भागों और दिल्ली में एक-दो जगहों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।

उसके बाद उत्तर और पूर्वी राजस्थान में 14 अक्टूबर तक एक-दो जगहों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश होती रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस पूरे सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा।

मध्य भारत

मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। खासकर छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश क्षेत्रों और मध्य प्रदेश में गर्मी के साथ सूखा मौसम जारी रहेगी।

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में 11 अक्टूबर से हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दक्षिणी कोंकण व गोवा क्षेत्र में भी हल्की बारिश की उम्मीद है। मुंबई में अगले 2-3 दिनों के दौरान एक-दो जगह गरज के साथ हल्की वर्षा का अनुमान है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत

बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बन रहा है। इसके चलते तटीय ओड़ीशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 9 अक्टूबर से कुछ स्थानों पर बारिश शुरू होगी। 10-11 अक्टूबर को ओड़ीशा, गंगीय पश्चिम बंगाल के साथ-साथ नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इन भागों में 12 अक्टूबर को मध्यम बारिश जारी रहेगी। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी बनी रह सकती है।

ओड़ीशा के शेष भागों, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में भी 11-12 अक्टूबर को हल्की वर्षा हो सकती है। 13 और 14 अक्टूबर से समूचे पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश में व्यापक कमी आ जाएगी। हालांकि उसके बाद भी पूर्वोत्तर भारत और तटीय ओड़ीशा में एक-दो स्थानों पर बारिश जारी रहेगी। इस पूरे सप्ताह पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की उम्मीद नहीं है।

दक्षिण भारत

केरल और तमिलनाडु में 9 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी कर्नाटक में भी इस दौरान बारिश होती रहेगी।

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के अधिकांश भागों में 10 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में भारी कमी आ जाएगी। हालांकि केरल में कुछ स्थानों पर हल्की और एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा बनी रहेगी। तमिलनाडु में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के कारण तटीय आंध्र प्रदेश में भी 13 और 14 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की और एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जबकि तेलंगाना में इस सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

साभार: skymetweather.com

English Summary: Know Weekly Weather Forecast of All India: October 8 to October 14 Published on: 08 October 2018, 06:25 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News