1. Home
  2. विविध

November Bank Holidays: नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें अपना काम, देखें पूरी लिस्ट

नवंबर के महीने में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, यह पूरे देश के लिए लागू नहीं होगा. आप भी बैंक जाने से पहले देख लें बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट

निशा थापा
Banks will be closed for 10 days in November, settle your work in advance, see full list
Banks will be closed for 10 days in November, settle your work in advance, see full list

अक्टूबर महीने में पूरे देश को मिलाकर कुल 21 दिन बैंक बंद रहे थे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर महीने के लिए बैंक अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है. बता दें कि आने वाले महीने नवंबर में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगेजिसमें सप्ताहांत भी शामिल है. यह बैंक अवकाश पूरे देश में लागू नहीं होता है, बल्कि यह कुछ चुनिंदा राज्यों के लिए ही मान्य है.

ग्राहकों को किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए इन दिनों बैंक जाने से बचना चाहिए. तो वहीं दूसरी तरफ ग्रहकों के लिए सभी ऑनलाइन और नेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी.

नवंबर 2022 में बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट

1 नवंबर 2022, मंगलवार (कर्नाटक राज्योत्सव/ कुट): 1 नवंबर को केवल कर्नाटक और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे. हर साल 1 नवंबर को कर्नाटक राज्य कन्नड़ राज्योत्सव मनाता है, जिसे कर्नाटक गठन दिवस या कर्नाटक दिवस के रूप में भी जाना जाता है. तो वहीं मणिपुर में कुट त्योहार को चावंग कुट के नाम से भी जाना जाता है, जो कि हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है. इसके अलावा देश की अन्य बैंक शाखाएं खुली रहेंगी.

8 नवंबर 2022, मंगलवार (गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा): इस दिन बैंक आइजोल, भोपाल, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, चंडीगढ़, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, बेलापुर, नागपुर, भुवनेश्वर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बंद रहेंगे.

11 नवंबर 2022, शुक्रवार (कनकदास जयंती/वंगला महोत्सव): यह बैंक अवकाश केवल शिलांग और बेंगलुरु के लिए मान्य होगा.

23 नवंबर 2022, बुधवार (Seng Kutsnem): यह बैंक अवकाश शिलांग में ही मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2022: सबसे पहले किसने रखा छठ व्रत, बांस के बने सूप का क्यों होता है इस्तेमाल

नवंबर 2022 में बैंक अवकाश: सप्ताहांत की छुट्टियों की सूची

6 नवंबर 2022: रविवार

12 नवंबर 2022: महीने का दूसरा शनिवार

13 नवंबर 2022: रविवार

20 नवंबर 2022: रविवार

26 नवंबर 2022: महीने का चौथा शनिवार

27 नवंबर 2022: रविवार

English Summary: November Bank holidays: Banks will be closed for 10 days in November, settle your work in advance, see full list Published on: 29 October 2022, 05:37 PM IST

Like this article?

Hey! I am निशा थापा . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News