1. Home
  2. विविध

October Festival 2022: दशहरा, धनतेरस, दिवाली, करवा चौथ और छठ पूजा समेत अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत त्योहार की लिस्ट

October Festival: साल 2022 का अक्टूबर महीना बेहद खास है, क्योंकि इस महीने में त्योहारों की लंबी लिस्ट है.

कंचन मौर्य
अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत त्योहार की लिस्ट
अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत त्योहार की लिस्ट

October 2022 Vrat Tyohar 2022: इस साल अक्टूबर का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस महीने में त्योहारों की लंबी लिस्ट है. जी हां, सबसे खास बात यह है कि इस महीने की शुरुआत शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि के साथ हो रही है. इसके साथ ही दुर्गाष्टमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, नरक चतुर्दशी, अहोई अष्टमी व्रत, छठ पूजा के साथ-साथ कार्तिक मास का आरंभ भी होगा. तो आइए अक्टूबर में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों की लिस्ट के बारे में…

अक्टूबर 2022 व्रत त्योहार (October 2022 Vrat festival)

03 अक्टूबर 2022, सोमवार - दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी, कन्या पूजन, हवन

04 अक्टूबर 2022, मंगलवार - महा नवमी, नवरात्रि पारण

05 अक्टूबर बुधवार - विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा, रावण पुतला दहन

09 अक्टूबर 2022, रविवार - शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा

13 अक्टूबर 2022, गुरुवार - करवा चौथ व्रत

17 अक्टूबर 2022, सोमवार - अहोई अष्टमी व्रत

23 अक्टूबर 2022, रविवार - धनतेरस, मासिक शिवरात्रि

24 अक्टूबर 2022, सोमवार - दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी

25 अक्टूबर 2022, मंगलवार - सूर्य ग्रहण

26 अक्टूबर 2022, बुधवार - गोवर्धन पूजा, भाई दूज, भैया दूज

30 अक्टूबर 2022, रविवार - छठ पूजा

दशहरा (Dussehra 2022) 

साल 2022 में 5 अक्टूबर को दशहरा मनाया जा रहा है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम से लंकापति रावण का वध किया था, इसलिए हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में दशहरा मनाया जाता है.

करवा चौथ (Karva Chauth 2022)

इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन महिलाएं शाम को चंद्रदेव के दर्शन और पूजा करने के बाद ही अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत को खोलती हैं.

धनतेरस (Dhanteras 2022)

यह पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर भगवान की पूजा होती है और सोना-चांदी के साथ अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है.

Diwali के एक दिन बाद ही लगेगा सूर्य ग्रहण, पढ़िए दिवाली और गोवर्धन पूजा पर इसका प्रभाव

दिवाली (Diwali 2022)

देशभर में दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम माता सीता, लक्ष्मण जी के साथ 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस आए थे. उनकी आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए थे, इसलिए हर साल दीपावली मनाई जाती है.

English Summary: List of fasting festivals in October 2022 including Dussehra, Dhanteras, Diwali, Karva Chauth and Chhath Puja Published on: 26 September 2022, 04:01 PM IST

Like this article?

Hey! I am कंचन मौर्य. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News