1. Home
  2. ख़बरें

World Environment Expo 2022: विश्व पर्यावरण एक्सपो 2022 की शुरुआत, 6 जून तक चलेगा कार्यक्रम, यहां जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विश्व पर्यावरण एक्सपो 2022 (World environment expo 2022) का आयोजन किया गया है. यह आयोजन 4 से 6 जून तक जारी रहेगा.

लोकेश निरवाल
World Environment Expo 2022
World Environment Expo 2022

दुनिया भर में हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है. इस दिन कई देश पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करते है और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते है. इसी क्रम में भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पर्यावरण एक्सपो 2022 (World environment expo 2022) का आयोजन किया गया है.

इस कार्यक्रम का आयोजन आज से किया गया है जो कि 6 जून तक चलेगा, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है. विश्व में पर्यावरण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इस कार्यक्रम में कई कंपनियां भी शामिल हुई है. वहीं इस कार्यक्रम में कृषि जागरण मीडिया पार्टनर के तौर पर काम कर रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विश्व पर्यावरण एक्सपो 2022 (WEE 2022) पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है, जिसका आयोजन ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया और भारतीय प्रदर्शनी सेवाओं द्वारा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सहयोग से किया जा रहा है. विश्व पर्यावरण सम्मेलन (WEC 22) को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर, "प्रकृति बचाओ-भविष्य बचाओ" विषय के साथ आयोजित किया गया है.

ये भी पढ़ें : चौथे फ्रेश इंडिया शो 2022 का हुआ भव्य आयोजन, जानिए क्या रहा खास

विश्व पर्यावरण एक्सपो 2022 का मुख्य उद्देश्य

  • इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में बढ़ते पर्यावरण के प्रभाव के बारे में लोगों व कंपनियों को जागरूक करना है.

  •  पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

  • प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पशु कल्याण सुनिश्चित करने, प्रदूषण को रोकने, पर्यावरण और वानिकी नीतियों और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों को विकसित करनाहै.

English Summary: World Environment Expo 2022 organized in Delhi Published on: 04 June 2022, 04:43 PM IST

Like this article?

Hey! I am लोकेश निरवाल . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News