1. Home
  2. ख़बरें

पशुधन विभाग में सरकारी नौकरी पाने का मौका, UPSSSC की 1,251 पदों पर होगी बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

UPSSSC: यूपी में जिन युवाओं को सरकारी नौकरी तलाश है उनके लिए यह खबर बेहद ही महत्वपूर्ण है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर यानी पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती निकली है. अगर आप भी इन पदों में आवेदन करने में इच्छुक है, तो आगे जानें पूरा अप्लाई प्रोसेस..

KJ Staff
govt job
पशुधन विभाग में सरकारी नौकरी पाने का मौका (Image Source-AI generate)

उत्तर प्रदेश में ऐसे लाखों युवा है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में राज्य के इन युवाओं के लिए राहत की खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर यानी पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर करीबन 1251 भर्ती निकली है. अगर आप भी अभी तक सरकारी नौकरी की तलाश में थे तो यह मौका आपके लिए बेहद ही सुनहरा है. जल्द ही बिना सोचे इन पदों के लिए करें आवेदन.

आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

अगर आप भी अभी तक सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे थें तो आपकी तलाश खत्म उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर पदों पर भर्ती आपके लिए बेहद ही अच्छा विकल्प है. ऐसे में अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपकी शैक्षणिक योग्यता इतनी होनी चाहिए- 

  • अगर आप इन पधों के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपके पास आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का वैलिड स्कोरकार्ड होना बेहद आवश्यक है, क्योंकि PET स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

  • इसके अलावा, उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बायोलॉजी या कृषि विज्ञान विषय के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा पास की हो या पशुपालन व डेयरी में डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री होना बेहद ही जरुरी है तभी वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है.

आयु सीमा और आवेदन शुल्क कितना होगा?

जब कभी भी किसी भी राज्य में सरकारी नौकरी निकाली जाती है, तो सबसे बड़ी सवाल होता है कि कितना आवेदन शुल्क होगा और आयु सीमा कितनी होगी, क्योंकि कई बार लोगों को सही समय पर सही जानकारी नहीं मिलने के कारण सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती है. ऐसे में अगर आप भी इन पदों में आवेदन करने में इच्छुक है, तो आपकी आयु करीबन 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है.

इसके अलावा, इन पदों में आवेदन करने के लिए वर्गों के हिसाब से आवेदन शुल्क तय किया गया है. यानी की राज्य के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 25 रुपये की ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी. 

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह समझ लीजिए की पदों के लिए चयन किस प्रकार होगा, तो बता दें कि चयन दो चरणों में होगा-

  • सबसे पहले प्राप्त आवेदनों में से उम्मीदवारों को उनके PET मार्क्स के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चुनाव किया जाएगा.

  • इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली विषय-विशेष मुख्य लिखित परीक्षा देनी होगी और इस प्रोसेस के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

अभ्यार्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 है. ऐसे में अगर आपने अभी तक अप्लाई फॉर्म नहीं भरा है, तो जल्दी ही आज इस प्रक्रिया को पूरा कर लें. वहीं, आपको बता दें कि अभ्यर्थी 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन फॉर्म में सुधार की सभी प्रक्रिया को ही पूरा कर सकते हैं. इसके बाद आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?

अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अभ्यार्थी  ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर जाकर  “Live Advertisement” सेक्शन का चुनाव करें और PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी को भरें. इसके बाद आखिरी में फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद अभ्यार्थी फीस भुगतान कर फॉर्म सब्मिट की एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Upsssc Animal Husbandry Department Recruitment 1251 Posts Government Job Apply online Published on: 29 September 2026, 12:13 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News