1. Home
  2. ख़बरें

खुशखबरी! किसानों को ड्रोन से लेकर ट्रैक्टर तक, कृषि यंत्रों पर मिल रही है सब्सिडी की छूट, जानें आवेदन प्रक्रिया और यंत्र बुंकिग अंतिम तारीख

Krishi Yantra Subsidy 2026: देश के किसानों की परेशानियों पर नजर रखते हुए सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इसी के चलते यूपी सरकार ने राज्य के किसानों को राहत की खबर दी है. किसानों के लिए कृषि यंत्र अनुदान प्रक्रिया की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. अगर आप भी कृषि यंत्र खरीदना चाहते हैं. आगे इस लेख में जानें पूरी जानकारी..

KJ Staff
machinery
किसानों को ड्रोन से लेकर ट्रैक्टर तक, कृषि यंत्रों पर मिल रही है सब्सिडी (Image Source-AI generate)

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. कृषि विभाग ने कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत कृषि उपकरण बुकिंग प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. ऐसे में यह शुरुआत किसानों के लिए सोने पर सुहागा साबित होगी, क्योंकि इस वक्त किसान खरीफ सीजन की फसल की तैयारी कर रहे हैं और ऐसे में अगर किसान इस सरकारी योजना का फायदा उठाते हैं, तो वह खेती से जुड़े सभी कामों को झट से खत्म कर सकते हैं और फसल से अधिक पैदावार हासिल कर सकते हैं.

किन यंत्रों पर मिलेगा किसानों को अनुदान?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और कृषि यंत्र की खरीद करना चाहते हैं, तो इस सरकारी योजना के तहत इन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं-

  • ट्रैक्टर

  • कृषि ड्रोन

  • रोटावेटर

  • कंबाइन हार्वेस्टर

  • सुपर सीडर और कस्टम हायरिंग सेंटर

किसान इन सभी कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं.

 किन योजनाओं के तहत मिलेगा अनुदान?

अगर आप यूपी के किसान है और कृषि यंत्र खरीद करना चाहते हैं, तो आप इन सरकारी योजनाओं में आवेदन कर भारी अनुदान का फायदा उठा सकते हैं-

  • सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) 

  • फसल अवशेष प्रबंधन योजना

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन

  • त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम

  • कीट एवं रोग नियंत्रण योजना

आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

राज्य सरकार ने किसानों के लिए कृषि यंत्र की बिकिंग प्रक्रिया की शुरुआत 16 जुलाई 2026 से कर दी है. यानी की किसान भाई निश्चित होकर इस सरकारी योजना में कृषि यंत्र की बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा, सरकार ने योजना के तहत कृषि यंत्र बुकिंग की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2026 तय की है और किसान बहन-भाइयों से अपील की है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार बिल्कुल भी नहीं करें और विभागीय पोर्टल पर जल्द यंत्र की बुकिंग कर दें.

कैसे करें योजना में आवेदन?

अगर आप यूपी के किसान है और इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो घबराएं नहीं आप कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://agridarshan.up.gov.in/) पर जाकर कृषि यंत्र बुकिंग आसानी से कर सकते हैं और भारी अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त कर फसल से अच्छा उत्पादन पाने के साथ तगड़ी इनकम भी अर्जित कर सकते हैं. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Up Agriculture Machinery Subsidy Drone Tractor Apply Online Booking Deadline 2026 Published on: 21 July 2026, 04:37 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News