केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं. इस सरकारी योजना का फायदा देश के करोड़ों किसान भाइयों को मिल रहा है, जिससे किसानों की खेती की लागत में कमी आ रही है और आय में वृद्धि होने की संभावनाएं बढ़ रही है. अब इस योजना की 23 किस्तों का लाभ किसान भाइयों को मिल चुका है और अब किसानों की नजर टिकी है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार यह सौगात देगी.
किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आपको इस बात ही पूरी जानकारी होनी आवश्यक है कि किन किसानों की किस्त में रुकावट आ सकती है, जो कुछ इस प्रकार है-
-
अगर आप इस सरकारी योजना के लाभार्थी है और अभी तक आपने ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को पूरा नहीं की है. ऐसे में आपकी किस्त रुक सकती है.
-
जिन किसानों ने राजस्व रिकॉर्ड में जमीन के दस्तावेजों का डिजिटल वेरिफिकेशन नहीं कराया है और वह योजना का लाभ उठा रहे हैं. ऐसे लाभार्थियों की भी किस्त रुक सकती है.
-
बैंक खाता और आधार लिंक न होने पर भी योजना की राशि अटक सकती है.
-
अगर लाभार्थी के आवेदन पत्र में नाम, आधार नंबर, या बैंक अकाउंट की जानकारी गलत दर्ज है, तो भी किस्त रोकी जा सकती है.
PM Kisan बेनिफिशियरी स्टेटस ऐसे चेक करें?
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आप अपना नाम लिस्ट में चेक करना चाहते हैं कि आपकी पिछली किस्तों का भुगतान हुआ है या नहीं, इस तरीके से आसानी से आप PM Kisan बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं-
-
PM Kisan बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने के लिए किसान सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
-
इसके बाद किसान होमपेज पर फॉर्मर कॉर्नर के तहत ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर जांए.
-
उसके बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मांगी गई जानकारी दर्ज कर दें.
-
इसके बाद कैप्चा कोड भरकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें और इसके बाद आपकी स्क्रीन पर भुगतान और पात्रता का पूरा स्टेटस दिख जाएगा.
Pm Kisan 24वीं किस्त कब जारी होगी?
पीएम किसान योजना की किस्ते चार महीनों के अंतराल में जारी की जाती है. अगर हम पिछली किस्त यानी 23वीं किस्त की बात करें तो यह किस्त 20 जून 2026 में जारी की गई थी. इस पैर्टन के हिसाब से 24वीं किस्त का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है, लेकिन सरकार की ओर से 24वीं किस्त को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं की गई है. ऐसे में अनुमान यह है कि अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में किस्त जारी हो सकती है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments