1. Home
  2. ख़बरें

उमा भारती का गंगा निरीक्षण अभियान शुरू

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती ने नमामि गंगे परियोजनाओं का निरीक्षण करने के लिए गंगा निरीक्षण अभियान के पहले चरण में कोलकाता के निकट बैरकपुर स्‍थित केंद्रीय अंतर्देशीय मत्‍स्‍य पालन अनुसंधान संस्‍थान का दौरा किया। इस संस्‍थान में गंगा में मत्‍स्‍य पालन को लेकर विशेष अनुसंधान होता है। सुश्री भारती अपने 15 दिनों की यात्रा के दौरान गंगा सागर से लेकर गंगोत्री तक गंगा किनारे स्‍थित विभिन्‍न स्‍थानों पर स्‍वयं जाकर नमामि गंगे परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगी। सुश्री भारती लगभग ढ़ाई हजार किलोमीटर की अपनी यात्रा के दौरान काकद्वीप, गंगासागर, कपिलमुनि आश्रम, नबद्वीप, मुर्शीदाबाद, फरक्‍का, सुल्‍तानगंज(भागलपुर), मुंगेर, पटना, आरा, बक्‍सर, वाराणसी, इलाहाबाद, श्रृंगवेरपुर, फतेहपुर,कानपुर, फतेहगढ़, कासगंज, नरोरा, भृगुआश्रम, ब्रजघाट, विदुरकुटी, हरिद्वार, उत्‍तर काशी होते हुए गंगोत्री तक जाएंगी।

सुश्री भारती नदी, सड़क, रेल, हवाई और पैदल मार्ग से इस यात्रा को पूरा करेंगी। अपनी इस यात्रा के दौरान वे कोसीपुर घाट,कपिलमुनि आश्रम (गंगासागर), गांधीघाट (बैरकपुर), डायमंडहार्बर, हुगली, नबद्वीप, मुर्शीदाबाद, सुल्‍तानगंज(भागलपुर), मुंगेर,आरा, बक्‍सर, श्रृंगवेरपुर, इलाहाबाद, फतेहगढ़, कासगंज, भृगुआश्रम, विदुर कुटी और गंगोत्री में आयोजित गंगा चौपाल में भी भाग लेंगी। गंगा चौपाल में मंत्री महोदया नमामि गंगा परियोजना से जुड़े विभिन्‍न हितधारकों के साथ नमामि गंगे परियोजना को सफल बनाने के उपायों पर चर्चा करेंगी। इनमें सरकारी, गैर – सरकारी संगठन, स्‍वयं सेवी संस्‍थाएं और स्‍थानीय निवासी शामिल होंगे।

English Summary: Uma Bharti launches Ganga inspection drive Published on: 28 August 2017, 06:20 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News