
बारिश के समय मच्छर, खटमल, मक्खी आदि की तादाद बहुत ज्यादा हो जाती है और बाहर बैठना भी दुर्भर हो जाता है | मच्छरों के काटने से खुजली, सूजन आदि हो जाता है | साथ ही यह मलेरिया, डेंगू जैसी बिमारियों को पैदा करते हैं |इनको दूर रखने के लिए मॉस्क्वीटो क्रीम, लोशन आदि का इस्तेमाल करते है |जो कि हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा नुकसानदेह है | कुछ लोगों को तो इस से एलेर्जी भी हो जाती है और वह इनके काटने से कई समस्याओं के शिकार हो जाते है | लोग मच्छरों को भगाने के लिए कई रासायनिक उत्पादों का प्रयोग करते है जो कि हमारी सेहत और पर्यावरण के लिए हानिकारक है |
तो आज हम इसी चीज़ का ध्यान रखते हुए ऐसे मॉस्क्वीटो रिप्लीयन्ट पौधे लाए है जो आपकी सेहत और पर्यावरण को तो स्वस्थ रखेंगे ही और आपको मच्छरों से भी दूर रखेंगे | इनको अपने बगीचे में लगा कर आप अपने बगीचे की सुंदरता भी बढ़ाएगे |

रोजमैरी :
1. यह एक प्राकृतिक मॉस्क्वीटो रिप्लीयन्ट है जो आपको मच्छरों से दूर रखता है | यह 4 -5 फ़ीट लम्बा होता है और इनके फूलों का रंग नीला होता है | इसके प्लांट के गमले को गार्डन में रखें या फिर इसकी 4 बूंदों को 1 चौथाई भाग जैतून के तेल के साथ मिलकर लगाने से भी मच्छर दूर रहते है |
2. यह ज्यादातर गर्मी में ही उगाया जाता है |सर्दी में इसकी आयु कम हो जाती है|
3. बाजार में इसका बीज आपको 60 रुपये प्रति पैकेट मिल जायेगा |
4. यह आपको कीड़े - मकोड़े के साथ -साथ शारीरिक रोगो से भी बचाता है |

पेपर-मिंट :
1. इसके पौधें लगाने से मच्छर और खटमल से राहत मिलती है |वातावरण भी शुद्ध रहता है | इसकी खुशबु भी असरदार होती है कि मच्छर खुद ब खुद उस जगह से दूर भाग जाते है |
2. यह पौधा ज्यादा मात्रा में गर्मी में ही पाया जाता है |
3. यह बाजार में 35 रुपये प्रति पैकेट मिल जायेगा |

तुलसी :
तुलसी काफी असरकारी पौधा है जो हमे ऊर्जा देने के साथ-साथ नकारात्मकता और छोटे जीव -जन्तुओ से भी निजात दिलाता है और कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है |
1. यह आपको ज्यादातर दोनों मौसम में ही मिल जाएगी |
2. इसके बीज आपको 20 रूपये प्रति पैकेट मिल जायेगे |

लेमन ग्रास :
इस पौधे की पैदावर सबसे ज्यादा दक्षिण एशिया में होती है इसकी लम्बाई 3 फ़ीट से 5 फ़ीट तक होती है |इसका प्रयोग ज्यादातर मच्छर मारने के लिए ही किया जाता है | इस पौधे से मच्छर काफी हद तक दूर ही रहते है |
1. यह बारहमासी पौधा है जिसे हम कभी भी लगा सकते है |
2. यह 3 से 4 फ़ीट तक लम्बा हो सकता है|
3. इसके बीज आपको 40 रुपये प्रति पैकेट पड़ेगा |

वीनस फ्लाईट्रैप :
यह पौधा देखने में काफी प्यारा होता है | जब कोई मक्खी या मच्छर इसके आसपास घूमता है तो यह अपना मुँह खोल कर उसको पकड़ लेता है |घर की सजावट के लिए यह पौधा बहुत अच्छा है |
1. यह गर्मी के मौसम में लगाया जाता है |
2. इसमें 4 से 7 पत्ते होते है |
3. इसकी ऑनलाइन खरीद 260 रुपये है |

बटरवॉर्ट:
इस पौधे को घर में कही भी रख सकते है | बटरवॉर्ट को बढ़ने के लिए धूप की आवश्यकता नहीं होती है | इसको घर के उस कोने में रखे जहा पर मच्छर ज्यादा हो गए हो | ऐसा करने से कुछ ही दिनों में मच्छर घर से दूर भाग जाते है |
1. इस पौधे को आप हल्की सर्दी के समय में लगाए तब इसकी ग्रोथ बहुत अच्छे से होती है |
2. यह काफी महंगा और विदेशी पौधा है जो काफी फायदेमंद है |
3. इसकी ऑनलाइन खरीद 300 रुपये तक है |
गेंदा :
गेंदा एक ऐसा पौधा है जिसकी गंध इंसानो से लेकर मक्खी, मच्छर को भी पसंद नही है | इसका पौधा अफ्रीका और फ्रेंच दो तरह का होता है | यह दोनों मॉस्क्वीटो रिप्लीयन्ट है इसके पौधे को ज्यादातर सब्ज़ियों के पास उगाया जाता है क्योंकि ये कीड़े -मकोड़ो को दूर रखता है |
1. यह ज्यादातर सर्दियों में ही उगाया जाता है |
2. इसकी ऑनलाइन खरीद 80 रुपये मात्र है |
Share your comments