1. Home
  2. पशुपालन

1 लाख रुपये तक बिकती है जखराना बकरी! जानिए क्यों है इतनी खास और कितना देती है दूध

Jakhrana goat breed: देश में कई बकरियों की नस्लें पाई जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी बकरी है जिसकी कीमत 25 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक है. साथ ही इस नस्ल की बकरी के दूध में कई औषधीय गुणों का भंडार है, जिसकी पूरे साल मांगी बनी रहती है. चलिए आगे जानते हैं इस नस्ल के बारे में पूरी जानकारी..

KJ Staff
KJ Staff
jakhrana
जखराना बकरी (Image Source-AI generate)

आज के समय में किसान खेती करने के साथ-साथ बकरी पालन की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं और दूध उत्पादन करके तगड़ी आय भी अर्जित कर रहे हैं. ऐसे में किसान अगर जखराना नस्ल की बकरी का पालन करते हैं, तो अपनी इनकम में इजाफा कर सकते हैं. राजस्थान में पाई जानें वाली बकरी की यह नस्ल दूध और मांस भरपूर मात्रा में देती है. इसलिए यह नस्ल किसानों और पशुपालकों के लिए पहली पसंद बन गई है और जखराना बकरी के दूध और मांस की मांग लगातार बढ़ती जा रही है.

जखराना बकरी से कितना दूध देती है?

अगर आप बकरी पालन बिजनेस शुरु करने की सोच रहे हैं और ऐसी किसी नस्ल की तलाश में है, जिससे आप कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकें. ऐसे में जखराना बकरी की नस्ल आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है. यानी की इस नस्ल से रोजाना 2 से 5 लीटर तक दूध प्राप्त कर सकते हैं और अगर जखराना बकरी को अच्छी फीडिंग के साथ पाला जाए तो पूरे सीजन में यह बकरी 150 किलोग्राम से अधिक दूध देने में सक्षम नस्ल है.

जखराना बकरी की पहचान क्या है?

अक्सर किसान या पशुपालक बकरी बिजनेस की शुरुआत करते हैंं तो मन में यह सवाल आता है कि नस्लों के हिसाब से बकरी की पहचान कैसे करें, जैसे जखराना नस्ल जो बिल्कुल बीटल नस्ल से मिलती-जुलती लगती है इसलिए इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में पशुपालक और किसान इस नस्ल की पहचान इसके कद से कर सकते हैं. यानी की जखराना नस्ल बीटल नस्ल की बकरी से कद में उससे लंबी होती है, जो इस बकरी को बाकी नस्लों से अलग दर्शाती है.

जखराना बकरी किस कीमत पर मिलती है?

अगर आप जखराना बकरी को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है, क्योंकि इस नस्ल की मांग बाजारों में भी हमेशा बनी रहती है. ऐसे में अगर इसकी कीमत की बात करें, तो किसान इस नस्ल को 25,000 रुपये की शुरुआत के साथ इसकी बेहतरी नस्ल से यानी ज्यादा दूध देने वाली बकरियों की खरीद 1 लाख रुपये तक में कर सकते हैं.

कितने रुपये में बिकता है जखराना बकरी का दूध?

जिस तरह से किसान बकरी पालन की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं उतनी तेजी से ही बकरी की मांग भी बढ़ रही है. साथ ही जखराना बकरी एक ऐसी नस्ल है, जिसकी मांग बाजारों में हमेशा बनी रहती है, क्योंकि इस बकरी का दूध गाय-भैंस के दूध से ज्यादा लाभदायक माना जाता है. अगर इस दूध की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 150 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति लीटर तक होती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Jakhrana goat breed Price Milk Yield Special Features Profitable goat farming Published on: 17 September 2026, 03:14 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News