1. Home
  2. ख़बरें

SBI Jobs: स्टेट बैंक ने निकली बंपर भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका

SBI SCO भर्ती 2022 भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है. आवेदन विंडो 28 अप्रैल 2022 को बंद कर दी जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 से संबंधित सभी विवरण प्राप्त करने होंगे.

रुक्मणी चौरसिया

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक ने SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर SBI SCO भर्ती 2022 जारी की है. दरअसल, एसबीआई एससीओ भर्ती 8 अप्रैल 2022 को प्रकाशित की गई है, जो लोग भी इस नौकरी के लिए इच्छुक है वो इस लेख में पढ़कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 आउट (SBI SCO Recruitment 2022 out)

SBI SCO भर्ती 2022 भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है. आवेदन विंडो 28 अप्रैल 2022 को बंद कर दी जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 से संबंधित सभी विवरण प्राप्त करने होंगे.

एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 पीडीएफ (SBI SCO Recruitment 2022 PDF)

SBI SCO भर्ती 2022 भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 8 अप्रैल 2022 को जारी की गई है. भारतीय स्टेट बैंक योग्य उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर प्रदान करता है. उम्मीदवार मुख्य सूचना अधिकारी, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी और उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के पदों के लिए एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.

एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 शैक्षिक योग्यता (SBI SCO Recruitment 2022 Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में स्नातक या मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, एमबीए छात्रों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा.

एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 आयु सीमा (SBI SCO Recruitment 2022 Age Limit)

मुख्य सूचना अधिकारी की अधिकतम 55 साल होनी चाहिए.

मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी की अधिकतम 55 साल होनी चाहिए.

उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (ई-चैनल) की अधिकतम 45 साल होनी चाहिए.

उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (कोर बैंकिंग) की अधिकतम 45 साल होनी चाहिए.

एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 आवेदन शुल्क (SBI SCO Recruitment 2022 Application Fee)

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 750 रुपये

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी के लिए शून्य

एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया (SBI SCO Recruitment 2022 Selection Process)

अंतिम चयन शॉर्टलिस्टिंग और व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद किया जाएगा.

एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 आवेदन (SBI SCO Recruitment 2022 Application)

यदि आप इस जॉब के इच्छुक हैं तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

यदि आप पास किसी तरह का कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के टोल फ्री नंबर 1800 425 3800 पर कॉल कर सकते हैं.

English Summary: State Bank has released bumper vacancies, a great opportunity to get a government job Published on: 11 April 2022, 05:35 PM IST

Like this article?

Hey! I am रुक्मणी चौरसिया. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News