1. Home
  2. ख़बरें

सम्मान उन किसानों का, जिन्होंने करोड़ों की भीड़ में खुद को साबित किया

दिल्ली के पूसा में चल रहे तीन दिवसीय कृषि उन्नति मेले में आज सफल किसानों को पुरुस्कृत किया गया | इस मौके पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार पुरुषोत्तम रुपाला, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ त्रिलोचन महापात्रा, आईएआरआई के निदेशक डॉ जे एस संधू, संयुक्त निदेशक प्रसार डॉ जे.पी शर्मा, मुख्य वैज्ञानिक डॉ रविन्द्र कौर ने किसानों को प्रोत्साहित किया | केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार पुरुषोत्तम रुपाला ने देश भर के लगभग 40 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया |

दिल्ली के पूसा में चल रहे तीन दिवसीय कृषि उन्नति मेले में आज सफल किसानों को पुरुस्कृत किया गया | इस मौके पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार पुरुषोत्तम रुपाला, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ त्रिलोचन महापात्रा, आईएआरआई के निदेशक डॉ जे एस संधू, संयुक्त निदेशक प्रसार डॉ जे.पी शर्मा, मुख्य वैज्ञानिक डॉ रविन्द्र कौर ने किसानों को प्रोत्साहित किया | 

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार पुरुषोत्तम रुपाला ने देश भर के लगभग 40 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया |

पुरुषोत्तम रुपाला ने डॉ जे.पी. शर्मा,  डॉ रविंदर कौर तथा आईसीएआर के जनसंपर्क अधिकारी अनिल शर्मा को कृषि उन्नति मेले के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया | 

किसानों को संबोधित करते हुए पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि किसानों को जरूरत है आज नई तकनीकियों को अपनाने की | आज किसान अगर पैदावार अछि कर लेता है तो वो उसका बाजारीकरण नहीं कर पा रहा है, इसके जरुरत है उन्हें ई मंडी से जुड़ने की | उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का जो सपना प्रधानमंत्री मोदी ने देखा उसके लिए जरूरी है किसान को हर चीज  की जानकारी होना | अगर किसान जागरूक हो गया तो उसकी आय दोगुनी जरूर होगी |

English Summary: Respect of those farmers who proved themselves in the crowd of crores Published on: 27 August 2017, 02:36 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News