1. Home
  2. ख़बरें

6 महीने से राशन नहीं लिया तो हो सकता है कार्ड बंद, 1.58 करोड़ लाभार्थियों पर सरकार का बड़ा एक्शन, यहां जानें सबकुछ..

Ration Card Update: राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है कि केंद्र सरकार ने PDS डेटाबेस की जांच कर रही है, जिसके अंर्तगत डुप्लिकेट या संदिग्ध लाभार्थियों की सरकार ने लिस्ट तैयार कर करीबन 1.58 करोड़ लोगों के राशन कार्ड बंद करने का फैसला लिया है, जिससे कई लोगों के लिए खड़ी हो सकती है परेशानी. आइए आगे इस लेख में जानें किन लाभार्थियों के कब से राशन कार्ड होंगे बंद..

KJ Staff
ration card
राशन कार्ड अपडेट (Image Source-AI generate)

देश के करोड़ों राशन कार्डधारकों के लिए एक अहम खबर सामने आ रही है कि जिन राशन कार्डधारकों ने पिछले 6 महीनों से राशन नहीं लिया है उन लाभार्थियों के राशन कार्ड की समीक्षा की जा रही है और एक पूरी रिपोर्ट तैयारी की जा चुकी है, जिसके तहत सरकार ने 1.58 करोड़ ऐसे लाभार्थियों की पहचान की है, जिनके कार्ड को अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है. यानी की इन लोगों के राशन कार्ड को रद्द कर दिया जाएगा.

छह महीने से राशन नहीं लेने वालों की होगी जांच

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे राशन कार्ड जिनसे पिछले छह महीनों में खाद्यान्न नहीं लिया गया है, उन्हें 'साइलेंट राशन कार्ड' की श्रेणी में रखा जा रहा है. सरकार ऐसे कार्डों की स्थिति की समीक्षा कर रही है और इसका एक कारण यह भी है कि राशन कार्ड का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होने पर यह स्पष्ट करना जरूरी हो जाता है कि संबंधित लाभार्थी अभी भी उसी पते पर रह रहा है या नहीं और वह सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्र है या नहीं.

कार्ड निष्क्रिय होने के बाद क्या मिलेगा राशन?

अगर आप राशन कार्ड लाभार्थी है और आपको यह डर सता रहा है कि कई आपका राशन कार्ड बंद हो गया तो क्या मिलेगा राशन, तो आपको बता दें कि संबंधित लाभार्थियों के नाम तुरंत PDS डेटाबेस से हटाने के बजाय पहले उनके राशन कार्ड को कुछ समय के लिए निष्क्रिय किया जा सकता है. इसके बाद लाभार्थियों को यह साबित करने का मौका दिया जाएगा कि वे वास्तविक और पात्र लाभार्थी हैं. इसके लिए करीब तीन महीने की अवधि में e-KYC और फील्ड वेरिफिकेशन पूरा किया जाना प्रस्तावित है. ऐसे में अगर लाभार्थी निर्धारित प्रक्रिया के दौरान e-KYC पूरी कर लेता है और उसका सत्यापन सही पाया जाता है, तो राशन कार्ड को दोबारा सक्रिय किया जा सकता है.

e-KYC क्यों है जरूरी?

राशन कार्ड के साथ e-KYC की प्रक्रिया का उद्देश्य लाभार्थी की पहचान का सत्यापन करना है. आधार आधारित प्रमाणीकरण और डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि PDS का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचे और डुप्लिकेट या संदिग्ध लाभार्थियों पर रोक लग सकें. इसलिए सरकार राशन लाभार्थियों को  e-KYC कराने के लिए जोर दें रही है.

राशन कार्डधारक क्या करें?

अगर आपने पिछले कई महीनों से राशन नहीं लिया है, तो अपने राशन कार्ड की स्थिति जरूर जांच लें. साथ ही यह भी देखें कि आपके परिवार के सभी पात्र सदस्यों की जानकारी सही दर्ज है या नहीं और e-KYC पूरी है या नहीं. ऐसे में जरूरत पड़ने पर नजदीकी उचित मूल्य की दुकान यानी राशन दुकान पर जाकर e-KYC और राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी की पुष्टि की जा सकती है. सरकार ने पहले भी लाभार्थियों को राशन दुकानों के माध्यम से e-KYC कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है. साथ ही राशन लाभार्थी इस बात पर जरुर गौर दें कि 1.58 करोड़ लाभार्थियों से जुड़ी मौजूदा कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट में तीन महीने की सत्यापन अवधि की बात कही गई है. यानी अंतिम स्थिति सत्यापन और e-KYC के बाद स्पष्ट होगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Ration Card Deactivation 6 Months No Ration 1-58 Crore Beneficiaries e-kyc Re-Activation Details Published on: 29 September 2026, 03:19 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News