1. Home
  2. ख़बरें

अब महंगे बिजली बिल की छुट्टी! 300 यूनिट फ्री बिजली स्कीम, जानें कौन होगा पात्र और कैसे करें आवेदन

PM Surya Ghar Yojana: देश के कई राज्यों में लोगों को तेज गर्मी के प्रकोप को झेलना पड़ रहा है और इस दौरान लोग अपने घरों में एसी फ्रिज का जमकर यूज इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में लोगों को डर सता रहा है अधिक बिजली के बिल का जिसकी अब बिल्कुल भी चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है. 300 यूनिट फ्री बिजली वाली इस स्कीम से बिजली के बिल की टेंशन बिल्कुल खत्म.

KJ Staff
pm surya ghar yojana
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Image Source-AI generate)

केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) बता दें इस सरकारी योजना के तहत सरकार देश के लोगों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगवा रही है और लोगों को सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है, जिससे लोगों को महंगे बिजली के बिल से राहत मिलेगी. चलिए आगे इसी क्रम में जानते हैं योजना से जुड़ी पूरी जानकारी.

योजना में कितना मिलेगा सब्सिडी का लाभ?

अगर आप भी महंगे बिजली बिलों का भुगतान कर रहे हैं और आपका इस दौरान बजट खराब हो रहा है. ऐसे में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna किसी राहत से कम नहीं, जिसके तहत सरकार कनेक्शन लेने पर 300 यूनिट तक फ्री बिजली प्रदान कर रहीं है और साथ ही घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर आने वाले खर्च पर भी सरकार इस सरकारी योजना के तहत सब्सिडी करीबन  78,000 रुपये तक प्रदान करती है.

कितने किलोवाट पर कितना अनुदान मिलेगा? 

अगर आप इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप इस बात को अच्छी तरह से समझ लीजिए की सरकार योजना के तहत सोलर पैनल क्षमता के अनुसार अलग-अलग अनुदान देगी इस प्रकार-

  • अगर किसी व्यक्ति ने 0-150 यूनिट खपत के लिए 1-2 किलोवाट के सोलर पैनल इंस्टॉल कराया है, तो उसे  30-60 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा.

  • वहीं, सरकार 150-300 यूनिट बिजली की खपत के लिए 2-3 किलोवाट या तीन किलोवाट से ज्यादा के पैनल पर लोगों को इस सरकारी योजना के तहत 60-78 हजार तक अनुदान प्रदान करेंगी.

इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र कौन हैं?

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए.

  • आपके पास ऐसा घर होना चाहिए जिसकी छत सोलर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त हो.

  • घर में वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए.

  • संबंधित परिवार ने सोलर पैनल के लिए किसी अन्य सब्सिडी का लाभ नहीं उठाया होना चाहिए.

योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले, इच्छुक उपभोक्ता को राष्ट्रीय पोर्टल  www.pmsuryaghar.gov.in पर पंजीकरण करना होगा .  राष्ट्रीय पोर्टल परिवारों को उपयुक्त सिस्टम आकार, लाभ कैलकुलेटर, विक्रेता रेटिंग आदि जैसी प्रासंगिक जानकारी प्रदान करके सहायता करेगा. उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार रूफटॉप सोलर यूनिट के विक्रेता और ब्रांड का चयन कर सकते हैं और योजना का लाभ उठा महंगे बिजली बिल से छुटकारा पा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Surya Ghar Yojana 300 Units Free Electricity Eligibility Application Process Published on: 20 July 2026, 03:54 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News