देश के किसान आज के समय में हर फसल की पैदावार बड़े पैमाने पर करते हैं, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या आती है पानी की किल्लत और अधिक बिजली के बिल की और अगर इस दौरान किसान अगर पारंपरिक तरीके से खेतों की सिंचाई करते हैं, तो पानी की अधिक बर्बादी होती है. इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को लागू कर जिसके तहत किसान भाइयों को मिलेगी ड्रिप इरिगेशन या स्प्रिंकलर सेट लगवाने पर भारी सब्सिडी की छूट.
योजना में कितनी मिलेगी सब्सिडी की छूट?
अगर आप भी खेती करने के दौरान पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं तो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना आपकी इस समस्या का निवारण हो सकती है. यानी की अगर मध्य प्रदेश के किसान भाई इस योजना में आवेदन करते हैं, तो वह इसके तहत खेतों में ड्रिप इरिगेशन या स्प्रिंकलर सेट लगवाने पर 50% तक भारी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं.
योजना का लाभ किसकों मिलेगा?
अगर आप मध्य प्रदेश के किसान है और बड़े पैमाने पर खेती करते हैं, तो आप इस सरकारी योजना में बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक आवेदन कर इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन इसी के चलते इस योजना के तहत सरकार किसानों को कैटगरी के हिसाब से सब्सिडी की छूट देगी जो कुछ इस प्रकार है-
अगर आप लघु या सीमांत किसान की कैटगरी में आते हैं. तो आपको इस सिंचाई सिस्टम पर 55% सब्सिडी की छूट दी जाएगी. वहीं, बड़े वर्ग के में आने वाले किसानों को इस सरकारी योजना के तहत करीबन 45% अनुदान की सहायता मुहैया कराई जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
अगर आप खेती करने के दौरान पानी की कमी और महंगे बिल की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यह सरकारी योजना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं. इसी के चलते आप इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आप ऑफिशियल ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments