मध्य प्रदेश सरकार डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए किसानों और ग्रामीण युवाओं को बड़ा आर्थिक सहयोग देने जा रही है. सरकार ने घोषणा की है नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत किसानों को 40 लाख रुपये की डेयरी यूनिट लगाने पर 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी. यानी अब डेयरी फार्म शुरू करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और किफायती हो सकता है. ऐसे में दुग्ध उत्पादन के साथ इनकम में भी इजाफा होने की भी संभावनाएं बढ़ेगी.
सरकार ने क्या लक्ष्य तय किया है?
मध्य प्रदेश सरकार ने इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश को देश के प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है. सरकार ने प्रदेश में दूध उत्पादन को वर्तमान लगभग 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है. यानी यह योजना सिर्फ सब्सिडी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे डेयरी सेक्टर को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
इसके अलावा, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड यानी NDDB के साथ हुए समझौते के बाद किसानों को दूध बेचने पर पहले की तुलना में बेहतर कीमत मिलने की संभावना बढ़ेगी.
डेयरी यूनिट लगाने पर कितना मिलेगा अनुदान?
अगर आप खेती करने के अलावा, डेयरी यूनिट लगाने की सोच रहे हैं तो मध्य प्रदेश की यह सरकारी योजना आपके लिए वरदान साबित हो सकती है. यानी की अगर आप 25 गायों की डेयरी शुरु करते हैं, तो सरकार आपको 40 लाख डेयरी यूनिट लागत पर सरकार देगी 10 लाख तक भारी अनुदान. इससे आपकी लागत में कमी आएंगी और इनकम की संभावनाएं बढ़ेगी.
कौन होगा योजना में पात्र?
अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो पहले इस बात को अच्छे से जान लीजिए की योजना में आवेदन करने की क्या पात्रता है-
-
इस सरकारी योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो खेती पशुपालन करते हैं.
-
योजना के तहत उन किसानों को ही योजना का फायदा मिलेगा जिनके पास शेड की व्यवस्था करने के लिए जमीन होगी.
आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज
अगर आप इस सरकारी योजना में अप्लाई करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आप अपने सभी कागजों को तैयार कर लीजिए जिनमें शामिल है- आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, जमीन के दस्तावेज और पशुपालन का अनुभव प्रमाण-पत्र होना आपके पास बेहद ही जरुरी है.
कैसे करें योजना में अप्लाई?
अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और आवेदन करना चाहते हैं, तो आप इस योजना में अप्लाई करने के लिए अपने जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (Chief Veterinary Officer) कार्यालय या पशुपालन विभाग (Department of Animal Husbandry) में संपर्क किया जा सकता है.
इसके अलावा, आप राज्य के आधिकारिक कृषि/पशुपालन वेबसाइट नंद बाबा दुग्ध मिशन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments