1. Home
  2. ख़बरें

PM Kisan Yojana 23rd Installment: कब आएगी अगली किस्त? किसानों की बढ़ी उम्मीदें, सरकार इस महीने कर सकती है राशि जारी. यहां जानें..

PM Kisan 23rd-installment Update: किसानों के लिए सरकार कई कल्याणकारी सरकारी योजना चला रही है, ताकि किसान और बेहतर तरीके से खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकें. इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और अब किसानों की नजर है. इस योजना की 23वीं किस्त पर सरकार कबन इस किस्त को जारी करेंगी. आगे इस लेख में जानें..

KJ Staff
pm kisan
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Image Source-AI generate)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि PM Kisan योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को अब तक इस योजना की 22 किस्तों का लाभ मिल चुका है.किसानों की नजरें 23वीं किस्त पर टिकी हैं कि कब सरकार योजना की 23वीं किस्त की राशि जारी करने का ऐलान करेंगी, क्योंकि जून के महीने की भी शुरुआत हो चुकी है. इसी के साथ यह सवाल भी तेज हो गया है कि आखिर सरकार 23वीं किस्त जारी कब करेंगी.

कितने महीने में किस्त जारी होती है?

पीएम किसान योजना का लाभ देश करोड़ों किसान उठा रहे हैं. साथ ही इस कल्याणकारी योजना के तहत सरकार किसानों के खातों में सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. यह किस्तें लगभग हर चार महीने के अंतराल पर जारी होती हैं. ऐसे में अगर पिछली यानी 22वीं किस्त को देखे तो यह मार्च 2026 में जारी की गई थी. यानी की इस तय पैटर्न को देखा जाए, तो अगली किस्त का समय जून 2026 के आसपास बनता है.

जून में आ सकती है बड़ी अपडेट

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त की सौगात जल्द ही मिल सकती है. साथ ही पिछले ट्रेंड के आधार पर यह माना जा रहा है कि सरकार जून के आखिरी सप्ताह तक 23वीं किस्त की तारीख का ऐलान कर सकती है. हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही सरकार इस पर स्पष्ट जानकारी देगी.

जुलाई में मिल सकती है 23वीं किस्त

अगर पिछले वर्षों के भुगतान चक्र को ध्यान में रखा जाए, तो संभावना जताई जा रही है कि 23वीं किस्त जुलाई 2026 में किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है. कई बार प्रशासनिक प्रक्रियाओं या विशेष परिस्थितियों के कारण किस्त जारी होने में थोड़ा विलंब भी हो सकता है.

कहां मिलेगी आधिकारिक जानकारी?

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें-

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर किस्त से जुड़ी हर अपडेट दी जाती है

  • इसके अलावा योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे X/Twitter) पर भी तारीख की घोषणा की जाती है

किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

पीएम किसान योजना का लाभ देश के उन लघु और सीमांत किसान परिवारों को मिलता है, जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक खेती करने योग्य भूमि है. ये किसान परिवार ही इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकेंगे. इसके अलावा, इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को भारत का नागरिक होना बेहद ही जरुरी है. तभी वह इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और पात्र माने जाएंगे.

इन कामों के बिना रुक सकती है किस्त

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो इन कामों को 23वीं किस्त के जारी होने से पहले पूरा कर लें तभी आपके खाते में योजना का पैसा भेजा जाएगा. ये काम कुछ इस प्रकार है-

  • अगर आप इस योजना की 23वीं किस्त प्राप्त करना चाहते हैं तो जल्द ही  ई-केवाईसी (e-KYC) को पूरा कर लें तभी किस्त का पैसा आपके खाते में आएगा.

  • बता दें कि किसान भाई इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से या फिर अपने आसपास के सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से इस काम को पूरा कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Samman Nidhi 23rd-installment expected this Month check Latest Update Published on: 03 June 2026, 05:12 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News