1. Home
  2. ख़बरें

महाराष्ट्र के कनेरी गांव में आयोजित हुआ MFOI Samridh Kisan Utsav, जानें क्या कुछ रहा खास

Maharashtra: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित कनेरी गांव में 15 मार्च, 2024 शुक्रवार के दिन 'समृद्ध किसान उत्सव' का आयोजन किया गया. इस दौरान भारी संख्या में किसान शामिल हुए और उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया.

KJ Staff
'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव 2024’ महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित कनेरी गांव में हुआ आयोजित
'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव 2024’ महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित कनेरी गांव में हुआ आयोजित

किसानों को सम्मानित करने के लिए देश की प्रमुख एग्री मीडिया हाउस 'कृषि जागरण' इन दिनों देशभर में 'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव 2024’/MFOI Samriddh Kisan Utsav 2024 का आयोजन कर रहा है. जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को एक मंच प्रदान करना है. ताकि, किसान खेती में नए-नए प्रयोग करके अपनी आमदनी बढ़ाने, कृषि की नई तकनीकों समेत खेती-बाड़ी से जुड़ी जानकारी हासिल करने के साथ-साथ अपने विचार भी साझा कर पाएं. साथ ही कृषि जागरण की विशेष पहल 'मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया'/Millionaire Farmer of India अवार्ड के बारे में भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है.

बता दें कि 'समृद्ध किसान उत्सव' के दौरान खेती में बेहतरीन कार्य कर रहे मिलेनियर किसानों को भी सम्मानित किया जा रहा है. इसी क्रम में 15 मार्च, 2024 शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित कनेरी गांव में 'समृद्ध किसान उत्सव' का आयोजन किया गया. ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि आज क्या कुछ रहा खास...

महाराष्ट्र में 'समृद्ध किसान उत्सव' का आयोजन

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित कनेरी गांव में आज 'समृद्ध किसान उत्सव' का आयोजन किया गया. इस 'समृद्ध किसान उत्सव' में महिंद्रा टैक्टर्स, धानुका कंपनी, कई कृषि विशेषज्ञ, कृषि विभाग के अधिकारी, मिलेनियर किसान और कई प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया. महाराष्ट्र के इस 'समृद्ध किसान उत्सव' में गन्ने में रोग एवं कीट प्रबंधन, मिलेट्स की खेती एवं ट्रैक्टर उद्योग में नई खोज एवं ट्रैक्टर के रखरखाव पर चर्चा की गई, जोकि इस कार्यक्रम की थीम भी है. 

'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव 2024’
'एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव 2024’

प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित

महाराष्ट्र में आयोजित इस 'समृद्ध किसान उत्सव' के दौरान खेती-किसानी में बेहतरीन कार्य कर रहे प्रगतिशील मिलेनियर किसानों को भी सम्मानित किया गया. साथ ही किसानों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने विचारों को भी व्यक्त किया. इसके अलावा, कार्यक्रम में मौजूद डॉ. पराग तुरखड़े, एसएमएस प्लांट प्रोटेक्शन, केवीके कोल्हापुर ने गन्ने में रोग और कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी साझा की. जोनल मार्केटिंग मैनेजर, रामदास उकाले ने महिंद्रा ट्रैक्टर ने ट्रैक्टरों के रखरखाव, ट्रैक्टर उद्योग में नवाचार की जानकारी दी. केवीके कोल्हापुर, एसएमएस गृह विज्ञान, प्रतिभा थोम्ब्रेन ने  बाजरा प्रसंस्करण के बारे में जानकारी दी.

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन वालवेकर ने फसल देखभाल और कंपनी के उत्पादों के बारे में किसानों को जानकारी दी. कोल्हापुर साहू चीनी फैक्ट्री के निदेशक शिवाजी पाटिल ने चीनी मिल गन्ना किसानों की आय बढ़ाने में कैसे मदद कर सकती हैं. इसके बारे में जनाकरी साझा की. इसके अलावा 'समृद्ध किसान उत्सव' में पशुधन विकास अधिकारी, राधानगरी, पशुपालन विभाग, कोल्हापुर के डॉ. वर्षा रानी बाग , ब्लॉक-करवीर, ग्राम-कनेरी के सरपंच निशांत पाटिल और मधुली गुडाडे,कोल्हापुर केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. रवीन्द्र सिंह और  कोल्हापुर कृषि विभाग के डीएसएओअरुण भिंगार्डिव भी मौजूद रहे.

एमएफओआई क्या है/What is Millionaire farmer of India Award?

अब आप सोच रहे होंगे की ये एमएफओआई क्या है? आसान भाषा में कहें, तो देश के लगभग हर एक क्षेत्र में कोई न कोई बड़ी हस्ती जरूर है. जिनकी एक विशेष पहचान है. लेकिन, जब बात किसान की होती है, तो कुछ लोगों को केवल एक ही चेहरा नजर आता है, वह है खेत में बैठा एक गरीब और मजबूर किसान. लेकिन वास्तविक स्थिति ऐसी नहीं है. इसी भ्रम को खत्म करने के लिए कृषि जागरण ने 'मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड शो की पहल शुरू की है, जिसके माध्यम से एक या दो जिले या फिर प्रदेश स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर किसानों को एक अलग पहचान मिलेगी.

कृषि जागरण की यह पहल देशभर के किसानों में से कुछ अग्रणी किसानों को चुनकर राष्ट्रीय के अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने का काम करेगी. इस अवॉर्ड शो में उन किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जो सालाना 10 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैं और कृषि में नवाचार कर अपने आस-पास के किसानों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं.

कहां होगा आयोजन?

'मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड-2023' की सफलता के बाद अब कृषि जागरण अब दूसरे संस्करण MFOI 2024 का आयोजन करने जा रहा है. जो 1 से 5 दिसंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा. एमएफओआई 2024 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. कृषि जागरण, 'MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra' के माध्यम से किसानों को इसके बारे में जागरूर भी कर रहा है. यह यात्रा देश के कोने-कोने में जाकर किसानों को MFOI के बारे में जागरूर करेगी और उन्हें किसानों के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में आने का निमंत्रण देगी. फिलहाल, 'MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra' जारी है और यह यात्रा आपके शहर, गांव और कस्बे में भी आ सकती है. इसलिए, इससे जुड़ी हर जानकारी के लिए कृषि जागरण की वेबसाइट और सोशल मीडिया से जुड़े रहें. यहां, आपको पल-पल की अपडेट मिलती रहेगी.

MFOI अवार्ड्स से जुड़ने के लिए करें ये काम

किसानों के अलावा, कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां और अन्य लोग भी एमएफओआई अवार्ड्स और एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव 2024 का हिस्सा बन सकते हैं. इसके लिए कृषि जागरण आप सभी को आमंत्रित करता है. MFOI 2024 या समृद्ध किसान उत्सव के दौरान स्टॉल बुक करने या किसी भी प्रकार की स्पॉन्सरशिप के लिए आप कृषि जागरण से संपर्क कर सकते हैं. वहीं, अवॉर्ड शो या अन्य किसी भी कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इस गूगल फॉर्म को भरें. अधिक जानकारी के लिए MFOI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें. इसके अलावा आप दिए गए नंबरों पर भी कॉल कर सकते हैं- कृषि जागरण: 971 114 1270 | परीक्षित त्यागी: 989 133 4425 | हर्ष कपूर: 989 172 4466.

English Summary: MFOI Samridh Kisan Utsav organized in Kaneri village of Maharashtra News Kisan Bharat Yatra Published on: 15 March 2024, 02:50 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News