1. Home
  2. ख़बरें

LPG Subsidy Update: 1 अक्टूबर से LPG का नया नियम लागू! सब्सिडी चाहिए तो तुरंत करें ये काम

LPG Cylinder Update: अगर आप घरेलू एलपीजी उपभोक्ता है तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है. सरकार ने LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर से सब्सिडी LPG हेतु बायोमेट्रिक आधार अनिवार्य करने का फैसला लिया है, ताकि सिर्फ पात्र उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी वाले सिंलेडर का लाभ मिलता रहे. आगे जानें किन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी सब्सिडी..

KJ Staff
lpg
1 अक्टूबर से LPG का नया नियम लागू (Image Source-AI generate)

अगर आप भी घरेलू LPG उपभोक्ता है और सब्सिडी वाले सिंलेडर का फायदा उठा रहे हैं तो सावधान हो जाए. सरकार ने LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी अपडेट दी है कि अब उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग रिफिल बुकिंग की प्रक्रिया को पूरी कराने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन कराना होगा. सरकार के इस फैसले का मकसद है कि सिर्फ पात्र उपभोक्ता को ही सरकारी सब्सिडी का लाभ मिले और फर्जी कनेक्शन पर रोक लेंगे. पूरा माजरा क्या है आगे जानें.

सरकार ने यह फैसला क्यों लिया?

सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है कि कुछ घरेलू उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है और वह एलपीजी सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू LPG ग्राहकों ने अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर दिया है. ऐसे में कुछ उपभोक्ताओं वे हैं, जिन्होंने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है. अगर आप ने भी इस काम को पूरा नहीं किया है, तो जल्द पूरा कर लें वरना आपको नहीं मिलेगी सब्सिडी की सुविधा.

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराने का क्या तरीका है?

अगर आपने अभी तक इस काम को पूरा नहीं किया है तो बिल्कुल भी नहीं घबराएं आप इन तीन तरीकों से आसानी से करा सकते हैं बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन-

पहला तरीका

आप जब अपना घरेलू गैस बुकिंग करेंगे और जब एलपीजी डिलीवरी बॉय आपके घर आए, तो आप उसके मोबाइल फोन से घर बैठे ही अपना फिंगरप्रिंट या फेस-आईडी ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं वो भी 5 मिनट के अंदर.

दूसरा तरीका

दूसरा तरीका उन लोगों के लिए है, जिनकों मोबाइल से इस काम को पूरा करने में कई समस्याओं से जूझना पड़ता है. ऐसे में ये लोग गैस एजेंसी Indane, HP, या Bharat Gas के ऑफिस में जाकर इस काम को पूरा कर सकते हैं.

तीसरा तरीका

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उपभोक्ता घर बैठे भी संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के आधिकारिक मोबाइल ऐप्स जिनमें IndianOil ONE, Bharatgas के लिए HelloBPCL इन एप्स  के जरिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को खुद पूरा कर सकते हैं.

किन लोगों को नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला सिंलेडर?

  • जिन LPG गैस उपभोक्ताओं ने अभी तक बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है या फिर वह 1 अक्टूबर 2026 तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं, तो उनको सब्सिडी का लाभ मिलना बंद हो जाएगा.

  • अगर आप उच्च आय वर्ग से हैं यानी की आपकी सालान इनकम 10 लाख से अधिक है तो आपको भी यह सुविधा नहीं दी जाएगी.

  • जिन उपभोक्ताओं का आधार और बैंक लिंकिंग न होना एलपीजी आईडी से आधार लिंक जरूरी बैंक खाते से आधार न जुड़ना पाया जाता है, तो वह भी इस सुविधा से वंचित हो सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Lpg Subsidy New Rule October 1 Aadhaar Biometric Authentication Mandatory Published on: 21 September 2026, 02:27 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News