1. Home
  2. ख़बरें

दिल्ली में जॉर्ज फ़र्नांडिस का 88वां जन्मदिन मनाया गया

दिल्ली में पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फ़र्नान्डिस का 88वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बिहार के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर जॉर्ज के विचारों और आदर्शों को लोगों के सामने रखा गया। कार्यक्रम में जार्ज के द्वारा किए गए सभी तरह के कार्यों की सराहना भई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अरुण कुमार सांसद सह संरक्षक जॉर्ज विचार मंच एवं राष्ट्रीय अधयक्ष, रा.लो.स.पा.) ने किया।

दिल्ली में पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फ़र्नान्डिस का 88वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बिहार के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर जॉर्ज के विचारों और आदर्शों को लोगों के सामने रखा गया। कार्यक्रम में जार्ज के द्वारा किए गए सभी तरह के कार्यों की सराहना भई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अरुण कुमार ( सांसद सह संरक्षक जॉर्ज विचार मंच एवं राष्ट्रीय अधयक्ष, रा.लो.स.पा.) ने किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान वहां अनिल तलान(भारतीय किसान मजदूर यूनियन), उत्म गाडे( मंत्री, हिन्द मजदूर किसान पंचायत, मुंबई) व कई अन्य नेता मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने जार्ज के बारे में जानकारियां दीं वो किस तरह से एक जमिनी स्तर से उठकर एक बड़े नेता बने थे। किस तरह उन्होंने अपने एक इशारे पर पूरे देश में बड़ा रेल आंदोलन किया था।  कार्यक्रम में मौजूद अनिल तलान ने जॉर्ज की प्रशंसा करते हुए कहा कि वो एक नेता कम और किसानों की आवाज़ ज्यादा थे। वहीं उन्होंने किसानों के उपर बोलते हुए कहा कि देश में किसानों की स्थिती काफी निराशाजनक है ओर सरकार इसपर कोई ध्यान नहीं दे रही है। वहीं कार्यक्रम को डॉ. अरुण कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि वो जार्ज के विचारों पर जीते हैं और जार्ज उनके लिए एक आदर्श है। उन्होंने जार्ज के साथ बीताए हुए कई अहम लम्हों का भी जिक्र किया।

आपको बता दें कि जार्ज खराब सेहत के चलते वहां मौजूद नहीं थे लेकिन उनके जन्मदिन का आयोजन बड़े धूम-धाम से कीया गया। वहीं उनके 88वें जन्मदिन पर 88 पॉन्ड का केक काटा गया।

English Summary: George Fernandes's 88th Birthday Celebrated in Delhi Published on: 05 June 2018, 10:03 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News