1. Home
  2. ख़बरें

लातूर सूखे से उबरा पर बाढ़ ने फिर बहा दिया

मराठवाड के लातूर और बीड. जिले में विगत कई दिनों से जारी धुआंधार बारिश ने लाखों हेक्टेयर क्षेत्र में लहलहा रही खरीफ फसलों को तबाह कर दिया है| सालाना औसत से करीब ढाई गुना अधिक हुई इस बारिश से दर्जनों गांव पानी में डूब गए हैं| राहत दलों को बाढ. में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड. रही हैं| लातूर जिले में अब भी कुछ इलाकों में रुक-रुककर तो कहीं तेज बारिश जारी है|

मराठवाड के लातूर और बीड. जिले में विगत कई दिनों से जारी धुआंधार बारिश ने लाखों हेक्टेयर क्षेत्र में लहलहा रही खरीफ फसलों को तबाह कर दिया है| सालाना औसत से करीब ढाई गुना अधिक हुई इस बारिश से दर्जनों गांव पानी में डूब गए हैं| राहत दलों को बाढ. में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड. रही हैं| लातूर जिले में अब भी कुछ इलाकों में रुक-रुककर तो कहीं तेज बारिश जारी है| 14 से 25 सितंबर के बीच 357 मिमी बारिश दर्ज की गई है| जिले में करीब छह लाख 16 हजार हेक्टेयर में फसलें बर्बाद हुई हैं| इसमें सर्वाधिक साढे. चार लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उगी सोयाबीन शामिल है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक बारिश से जिले के 192 छोटे-बडे. पुलों को नुकसान पहुंचा है| 46 सिंचाई तालाबों को भी क्षति हुई है| लगभग 783 किमी सड़क खराब हो गई है| लोक निर्माण विभाग के अधीन आनेवाली 22 सड़कों और 56 पुलों को क्षति पहुंची है| लातूर जिले में बाढ. के कारण अनेक परिवार फंसे हुए है| हेलीकॉप्टर के जरिए ऐसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश राहत दलों ने की है इसके अलावा बाढ. में 33 पशुओं के बह जाने की जानकारी है|

English Summary: Flood over again from Latur dried again Published on: 29 August 2017, 06:10 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News