1. Home
  2. ख़बरें

बिना ज्यादा निवेश शुरू करें डेयरी या पोल्ट्री बिजनेस, सरकार देगी 50 लाख तक की सब्सिडी

National Livestock Mission: आज के समय में किसान भाई खेती-बाड़ी करने के साथ डेयरी और पोल्ट्री फार्म की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. कुछ किसान बजट ना होने के कारण इन बिजनेस को नहीं अपना पाते, लेकिन अब उनके पास मौका है. केंद्र सरकार की इस योजना के तहत डेयरी या पोल्ट्री फार्म खोलने पर मिलेगी भारी रकम..

KJ Staff
dairy
बिना ज्यादा निवेश शुरू करें डेयरी या पोल्ट्री बिजनेस (Image Source-AI generate)

देश के किसान भाई अब खेती करने तक ही सीमित नहीं रह गए है. यानी की वे  डेयरी और पोल्ट्री फार्म बिजनेस की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में केंद्र सरकार भी किसान बहन-भाइयों का पूरा सहयोग कर रही है. इसी क्रम में केंद्र सरकार राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत किसानों को डेयरी और पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही भारी सब्सिडी की छूट. आइए आगे पढ़ें पूरी खबर.

किस-किस बिजनेस पर मिलेगा अनुदान?

अगर आप इस योजना का फायदा उठाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले यह जान लें कि सरकार किस-किस बिजनेस पर अनुदान देंगी जिनमें शामिल है-

  • मुर्गी पालन 

  • बकरी पालन

  • भेड़ पालन

  • सुअर पालन 

इसके अलावा, सरकार पशुओं के चारे से जुड़े कारोबार पर भी सब्सिडी की छूट प्रदान करेंगी. साथ ही अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आवेदक को भारत का नागरिक होने के साथ लीज जमीन के कागज होना भी बेहद ही जरुरी है.

कितनी सब्सिडी की छूट मिलेगी?

अगर आप भी इस सरकारी योजना में इच्छुक है और अपनी आय में इजाफा करना चाहते हैं. राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है, जिसके तहत सरकार की तरफ से  50 लाख तक मिलेगी सब्सिडी की छूट. यानी की महिला किसान, ग्रामीण लोग, युवा भी इन बिजनेस की शुरुआत आसानी से कर सकते हैं और तगड़ी आय अर्जित कर सकते हैं.

योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

अगर आप डेयरी बिजनेस, पोल्ट्री फार्म खोलने का मन बना चुके हैं और योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आप इस सरकारी योजना के लिए आवेदन राष्ट्रीय पशुधन मिशन के ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही अगर आपका योजना में चयन हो जाता है. तो अनुदान की राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Dairy Poultry Farming 50 Percent Subsidy Government Scheme Eligibility Application Process Published on: 04 July 2026, 12:13 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News