1. Home
  2. ख़बरें

छतीसगढ़ को मिला एग्रीकल्चर लीडरशिप पुरस्कार

मछली बीज का आयात करने वाला राज्य छत्तीसगढ़ अब आयातक राज्य नहीं बल्कि निर्यातक राज्य बन गया है। मछली बीज उत्पादन और मछलीपालन के क्षेत्र में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए गत दिवस नई दिल्ली में एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मछली बीज का आयात करने वाला राज्य छत्तीसगढ़ अब आयातक राज्य नहीं बल्कि निर्यातक राज्य बन गया है। मछली बीज उत्पादन और मछलीपालन के क्षेत्र में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए गत दिवस नई दिल्ली में एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रदेश के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। श्री अग्रवाल को यह सम्मान उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और राज्य सभा के उपाध्यक्ष पी.जे. कुरियन ने संयुक्त रूप से दिया है। जिस पर श्रीअग्रवाल ने कहा यह पुरस्कार वास्तव में छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने मछली बीज उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और अब यह बीज आयात करने के स्थान पर दूसरे राज्यों को बीज निर्यात करने वाला राज्य बन गया है। इसका श्रेय भी हमारे मेहनतकश मछली उत्पादक किसानों को दिया जाना चाहिए।

फिर उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन के क्षेत्र में, राज्य गठन के समय जहां 25 करोड़ मत्स्य बीज उत्पादन कर 22 वें स्थान पर था, वहीं वर्तमान में 149 करोड़ से अधिक मत्स्य बीज उत्पादन कर राज्य 6 वें स्थान पर आ गया है।

English Summary: Chhattisgarh gets Agricultural Leadership Award Published on: 25 August 2017, 03:57 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News