
Bihar Board Exams Date 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मंगलवार को वर्ष 2023 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया है. बिहार बोर्ड मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2023 14 फरवरी से शुरू होंगी वहीं, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी 2023 से ही शुरू हो जाएंगी.
बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगी. बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की तैयारी कर रहे छात्र बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपनी डेटशीट देख सकते हैं.

बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम और एडमिट कार्ड डेट्स
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 01 फरवरी 2023 से शुरू होगी. वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी. इससे पहले बीएसईबी 19 दिसंबर 2022 को बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा और थ्योरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा.
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा की डेट
- 1 फरवरी 2023 – मैथ्स, हिंदी
- 2 फरवरी 2023 – फिजिक्स, इंग्लिश
- 3 फरवरी 2023 – केमिस्ट्री, ज्योग्राफी
- 4 फरवरी 2023 – इंग्लिश, हिस्ट्री
- 6 फरवरी 2023 – बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस
- 7 फरवरी 2023 – हिंदी, इकोनॉमिक्स

वहीं इन परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर बोर्ड ने कोई ऑफिशियल डेट निर्धारित नहीं की है. हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मार्च या फिर अप्रैल 2023 के महीने में जारी कर सकता है. बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर के साथ-साथ STET, D.EL.Ed, D.P.Ed, D.El.Ed, सिमुलतला 6वीं प्रवेश परीक्षा आदि का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर भी जारी किया है.
Share your comments