1. Home
  2. पशुपालन

क्यों लाखों में बिकती है ये काले रंग की मुर्गी? जानिए इसकी कीमत और खासियत

Ayam Cemani Chicken Price: भारत में कई मुर्गियों की नस्लें पाई जाती है और पोल्ट्री फार्म में इन नस्लों के पालन से सिर्फ हजार रुपये तक मिल ही जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको ऐसी मुर्गी की नस्ल के बारे में जानकारी देंगे जो अपने गहरे काले पंख, त्वचा, चोंच, कलगी से जानी जाती है और बाजारों में लाखों की कीमत पर बेची जाती है.

KJ Staff
KJ Staff
ayam cemani
क्यों लाखों में बिकती है ये काले रंग की मुर्गी? (Image Source-AI generate)

दुनियाभर में मुर्गियों की कई नस्ले पाई जाती है और पोल्ट्री फार्म में पालन की जानें वाली मुर्गियों से हजार रुपये तक का मुनाफा हो ही जाता है, लेकिन एक मुर्गी ऐसी भी है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. हम बात कर रहे हैं आयाम सेमानी (Ayam Cemani) इंडोनेशिया के जावा द्वीप की एक अत्यंत दुर्लभ और पूरी तरह से काले रंग की मुर्गे-मुर्गियों की नस्ल है, जिसे "मुर्गियों की लेम्बोर्गिनी" भी कहा जाता है. साथ ही इसके फर्टाइल अंडे भी आम अंडों की तुलना में काफी महंगे बिकते हैं. ऐसे में हर किसी के मन में बस ये सवाल आता है कि आखिर क्यों लोग इस नस्ल की मुर्गी पर इतना पैसा खर्च करते हैं.

कहां पाई जाती है आयाम सेमानी (Ayam Cemani) मुर्गी?

आयाम सेमानी मुर्गी मूल रूप से इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर पाई जाती है. साथ ही इस काले रंग की  इंडोनेशिया मुर्गी को सबसे अनोखी मुर्गियों में माना जाता है और इस नस्ल को लैंबोर्गिनी ऑफ चिकंस के नाम से भी जाना जाता है. अगर इस मुर्गी की नस्ल की खासियत की बात करें तो इसके पंख, स्किन, मीट, पैर और यहां तक कि हड्डियां और अंदरूनी अंग भी पूरी तरह काले रंग के होते हैं और इसके अंडों का कलर भी आम मुर्गियों के अंडों से अलग होता है.

आयाम सेमानी मुर्गी का रंग क्यों होते हैं काला?

भारत में मुर्गियों की कई नस्लें पाई जाती है पर अयाम सेमानी (Ayam Cemani) जैसी मुर्गी नहीं जिसका गहरा काला रंग लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस मुर्गी का कलर काला क्यों होता है, तो हम आपको बताते है मुर्गी का बाहर और अंदर से पूरी तरह काला रंग फाइब्रोमेलानोसिस (Fibromelanosis) नामक एक जेनेटिक म्यूटेशन  के कारण इस नस्ल का रंग पूरी तरह काला होता है.

आयाम सेमानी के अंडे का रंग कैसा होता है?

आयाम सेमानी मुर्गी की नस्ल पूरी काली रंग की होती है, तो ऐसे में हर किसी को यह लगता होगा की इस नस्ल के अंडे भी काले रंग के होते होंगे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और कई दफा सोशल मीडिया पर भी आयाम सेमानी मुर्गी के अंडों को काले रंग के रुप में दिखाया गया है, जो की इसके अंडों का रंग है ही नहीं. यानी की साफ है आयाम सेमानी मुर्गी के अंडों का कलर आमतौर पर क्रीम या हल्के रंग का होता है. 

आयाम सेमानी मुर्गी किस कीमत पर मिलती है?

देश में विभिन्न मुर्गियों की नस्ले पाई जाती है और आम नस्ल की या सामान्य देसी मुर्गी भारतीय बाजारों में लगभग ₹500 से ₹800 प्रति पीस तक कम रेट में मिल जाती है. वहीं, अगर इस दुर्लभ आयाम सेमानी मुर्गी की नस्ल के बाजार रेट की बात करें, तो आयाम सेमानी (Ayam Cemani) मुर्गी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹2 लाख से ₹6 लाख तक हो सकती है.

आयाम सेमानी खरीदते समय क्या सावधानी बरतें?

बाजारों में लाखों की तादाद में काले रंग की मुर्गियों की भरमार है और यहीं सवाल सब लोगों के सामने आ जाता है कि अगर आयाम सेमानी नस्ल की खरीद करें, तो कैसे पहचान करें की ये वाकई सही नस्ल है या नहीं. ऐसे में आप इसकी नस्ल, ब्रीडर की जानकारी और पक्षी के बारे में उपलब्ध रिकार्ड देख कर ही इस नस्ल की खरीद करें, क्योंकि जब बात हजारों की न होकर लाखों की हो तो जांच जरुर करें. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Ayam Cemani Black Chicken Price Egg Cost Special Features Published on: 16 September 2026, 03:21 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News