1. Home
  2. ख़बरें

मछली पालकों के लिए खुशखबरी! देसी मछली पालन पर मिलेगी 60% सब्सिडी, जानें आवेदन की डेडलाइन

Bihar Fishery Scheme: बिहार सरकार राज्य के किसानों की इनकम में वृद्धि करने के उद्देश्य के साथ कई सरकारी योजना चला रही है. इन्हीं में से एक है मत्स्य प्रजाति विविधीकरण योजना जिसके तहत सरकार किसानों को प्रदान कर रही है 60% तक भारी सब्सिडी की छूट. आइए जानें योजना के बारे में पूरी जानकारी…

KJ Staff
fish
देसी मछली पालन पर मिलेगी 60% सब्सिडी (Image Source-AI generate)

अगर आप किसान है और खेती करने के साथ-साथ आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में जिसमें खर्च भी कम हो और मुनाफा अधिक. ऐसे में बिहार सरकार द्वारा शुरु की गई मत्स्य प्रजाति विविधीकरण योजना किसानों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है, जिसके तहत सरकार किसानों को देसी मछली पालन करने पर 60% तक भारी अनुदान प्रदान कर रही है, जिससे किसानों की आय में इजाफा होने की संभावनाएं बढ़ेगी.

किन मछलियों की प्रजातियों पर कितना मिलेगा अनुदान? 

बिहार सरकार ने 'मत्स्य प्रजाति विविधीकरण योजना' की शुरुआत इसलिए की है, क्योंकि राज्य में मछली की कुछ ऐसे प्रजातियां है, जो विलुप्त हो चुकी है. ऐसे में राज्य सरकार इन देसी मछली की प्रजाति पर देगी 60% तक भारी अनुदान, जिनमें माइनर कार्प, कैटफ़िश, झींगा शामिल है. यानी की साफ है किसान अगर इन मछली का पालन करते हैं, तो सरकार की ओर से भारी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं.

एक परिवार में कितने लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?

अगर आप भी इस सरकारी योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो इस बात को अच्छे से जान लीजिए की  मत्स्य प्रजाति विविधीकरण योजना में एक व्यक्ति या एक परिवार को इस योजना के तहत केवल एक ही अवयव का ही फायदा मिलेगा.

इसके अलावा, सरकार यह सरकारी योजना बिहार के 38 जिलों में लागू करेंगी, ताकि राज्य के सभी जिले के किसान मछली उत्पादन को बढ़ा सकें. 

कैसे करें योजना में आवेदन?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और मछली पालन बिजनेस शुरु करने की योजना बना रहे हैं और इस कल्याणकारी योजना में आवेदन करना चाहते हो तो इस योजना में आप मत्स्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fisheries.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

साथ ही इस बात का विशेष रुप से ध्यान रखें की 'मत्स्य प्रजाति विविधीकरण योजना' में आवेदन की अंतिम तारीख  31 अगस्त है. ऐसे में किसान भाई योजना में जल्द अप्लाई कर इस सरकारी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Fishery Scheme Farmers Get 60 Percent Subsidy Indigenous Fish Farming Know Application Deadline Published on: 22 July 2026, 02:56 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News