देश में खरीफ सीजन चल रहा है और इस दौरान किसान भाई खरीफ सीजन की खेती करने में व्यस्त है और इसी बीच समस्तीपुर के मक्का किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आ रही है कि सरकार इस फसल के हाइब्रिड बीजों पर भारी सब्सिडी की छूट दे रही है, जिससे किसानों की लागत में कमी आएगी और उनको फसल उत्पादन अधिक मिलने के साथ इनकम अच्छी होने की संभावना है.
कितनी मिलेगी सब्सिडी की छूट?
बिहार समस्तीपुर में इस समय खरीफ सीजन की फसलों की तैयारी चल रही है और इसी बीच मक्का किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि राज्य सरकार इस सीजन मक्का किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले हाइब्रिड बीज बेहद कम कीमत पर प्रदान कर रही है. यानी की मक्का बीजों पर किसानों को अब 174 रुपये का बीज अब 74 रुपये में उपलब्ध कराएंगी. यानी की 100 रुपये की सब्सिडी सीधे सरकार की ओर से दी जा रही है.
कहां से बीज खरीद करें?
अगर आप मक्का किसान है और अच्छी गुणवत्ता वाले बीज खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाकर इस सीजन अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर किसान इस सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं तो वह अपने संबंधित प्रखंड के किसान भवन पहुंचकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.
किसान कितने बीजों की खरीद कर सकते हैं?
अगर आप मक्का किसान है और आप इस सरकारी सब्सिडी के तहत अच्छे गुणवत्ता से भरपूर बीजों की खरीद करना चाहते हैं और आपके मन में यह सवाल है कि इस सरकारी अनुदान के अंर्तगत कितने बीजों की खरीद कर सकते हैं तो आपको बता दे. किसान भाई इस सरकारी योजना के तहत करीब 50 क्विंटल बीजों की खरीद कर सकते हैं.
कैसे करें आवेदन?
अगर आप मक्का किसान है और मक्का बीजों पर अनुदान प्राप्त करना चाहते हैं तो वह इस सरकारी सब्सिडी का लाभ पाने के लिए बिहार स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अनुदान का फायदा उठा सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments