1. Home
  2. ख़बरें

रिश्वतखोरी पर दो दिन में दूसरी बार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का फिर बड़ा एक्शन, कृषि विभाग के दो और अधिकारी निलंबित

कृषि विभाग में रिश्वतखोरी की शिकायतों को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एक्शन लिया है और कृषि विभाग के दो और अधिकारी को निलंबित कर दिया है। वजह बताई जा रही है दोनों अफसरों ने वेयरहाउस निरीक्षण के दौरान सब्सिडी की राशि जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। पूरी खबर पर नजर डालें।

KJ Staff
shivraj singh chouhan
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • रिश्वतखोरी पर दो दिन में दूसरी बार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का फिर बड़ा एक्शन, कृषि विभाग के दो और अधिकारी निलंबित

  • कृषि विभाग के विपणन अधिकारी नीरज वर्मा और संदीप दीदावत को रिश्वतखोरी मामले में किया सस्पेंड

  • वेयरहाउस संचालकों से सब्सिडी के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर शिवराज सिंह का बड़ा एक्शन

  • दो दिन पहले शिवराज सिंह ने रिश्वतखोरी मामले में एक अफसर को किया था निलंबित

नई दिल्ली/भोपाल, 23 सितंबर 2026, कृषि विभाग में रिश्वतखोरी की शिकायतों को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गंभीर हैं। वेयरहाउस संचालकों से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने फिर दो विपणन अधिकारी- नीरज वर्मा और संदीप दीदावत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दोनों अफसरों ने वेयरहाउस निरीक्षण के दौरान सब्सिडी की राशि जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची और उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच उपरांत तत्काल दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

सब्सिडी की किस्त जारी करने मांगी रकम

भोपाल में पदस्थ केंद्रीय कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी नीरज वर्मा ने सीहोर जिले में वेयरहाउस संचालकों से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की, वहीं फरीदाबाद में पदस्थ विपणन अधिकारी संदीप दीदावत ने रायसेन स्थित प्रकाश वेयरहाउस के संचालक से निरीक्षण के दौरान सब्सिडी की राशि जारी करने के बदले 60 हजार रुपये की मांग की थी। 

शिकायत मिलते ही शिवराज सिंह ने दिए कार्रवाई के निर्देश

शिकायत सामने आने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और कृषि मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित विपणन अधिकारी नीरज वर्मा और संदीप दीदावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मंत्रालय ने साफ किया है कि किसानों और वेयरहाउस संचालकों से संबंधित सरकारी प्रक्रियाओं में अनियमितता या रिश्वत की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा।

दो दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई

हाल ही में इसी तरह वेयरहाउस संचालक से सब्सिडी की राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने वाले विपणन अधिकारी अनुराग को भी शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया था। इसके बाद दो और अधिकारियों पर गाज गिरी है। कृषि विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार एक्शन ले रहे हैं। कृषि मंत्रालय की कार्रवाई को सरकारी प्रक्रियाओं में रिश्वत और अनियमितता के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

English Summary: Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Suspends two Officials Bribery Published on: 24 September 2026, 10:53 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News