1. Home
  2. मशीनरी

MFOI अवार्ड 2023: तीन दिवसीय इवेंट में STIHL ने अपने कई प्रोडक्ट्स का किया प्रदर्शन, जानें इनकी विशेषताएं

MFOI Award 2023 : भारत की प्रमुख एग्री-मीडिया हाउस कृषि जागरण द्वारा शुरू किए जा रहे ‘द मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2023' का आगाज ग्राउंड मेला, आईएआरआई में बुधवार 6 दिसंबर हो गया है। यहां भारत की कृषि के लिए हल्के उपकरण बनाने वाली एसटीआईएचएल (STIHL) कंपनी द्वारा कई यंत्र प्रदर्शित किए गए है।

मोहित नागर
द मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2023
द मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2023

भारत की प्रमुख एग्री-मीडिया हाउस कृषि जागरण द्वारा शुरू किए जा रहे ‘द मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2023' का आगाज ग्राउंड मेला, आईएआरआई में बुधवार 6 दिसंबर हो गया है। यहां भारत की कृषि के लिए हल्के उपकरण बनाने वाली एसटीआईएचएल (STIHL) कंपनी द्वारा कई यंत्र प्रदर्शित किए गए है। कंपनी ने इस इवेंट में अपने चेनसॉ, ग्रास ट्रिमर, हेज ट्रिमर, हैंड प्रूनर, अर्थ ऑगर, हाई प्रेशर क्लीनर, वैक्यूम क्लीनर, मिस्टब्लोअर, पावर वीडर और वाटर पंप प्रदर्शित किए है।

आइये कृषि जागरण की इस पोस्ट में STIHIL कंपनी द्वारा ‘द मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड 2023' में प्रदर्शित की गई सभी मशीनों के फीचर्स जानें।

STIHL MS 180 Chainsaws

कंपनी का यह Chainsaws पेट्रोल द्वारा संचालित है। इसकी डिस्प्लेसमेंट 31.8 cm³ है और यह 1.4/1,9 kW/PS का पावर आउटपुट देता है। कंपनी का यह Chainsaws 4 किलोग्राम के वेट के साथ आता है। इसका Power-to-weight ratio लगभग 3 kg/kW तक रहता है।

STIHL MS 382 Chainsaws

STIHL कंपनी ने अपने इस पेट्रोल से चलने वाले Chainsaws को भी प्रदर्शित किया है। इसकी डिस्प्लेसमेंट 72.2 cm³ है और यह 5.3 3,9/5,3 का पावर आउटपुट देता है। इस Chainsaws का कुल वजन 6.2 किलोग्राम है। इसका Power-to-weight ratio लगभग 7 kg/kW तक रहता है।

STIHL FS 120 Grass Trimmers

इस ग्रास ट्रिमर को पेट्रोल से चलाया जा सकता है। इसकी डिस्प्लेसमेंट 30.8 cm³ है और यह 1.34/1.9 kW/PS का पावर आउटपुट देता है। कंपनी का यह Grass Trimmers 7.3 किलोग्राम के वजन के साथ आता है। इसकी कुल लंबाई 176 cm रखी गई है।

STIHL GTA 26 Handheld Pruner

कंपनी के इस हैंड प्रूनर बैटरी द्वारा संचालित मशीन है, जिसे आप एक हाथ में लेकर भी आसानी से चला सकते है। इसका कुल वजन 1.2 किलोग्राम है और इसमें 10.8V वोलटेज जनरेट करने वाली शक्तिशाली मोटर देखने को मिल जाती है। इसमें 28 WH एनर्जी वाली बैटरी आती है। इस हैंड प्रूनर को फुल चार्ज करने में लभगभग 25 मीनट का समय लगता है।

STIHL BT 131 Earth Auger

कंपनी के इस अर्थ ऑगर में आपको पेट्रोल से चलने वाली पावरफुल मोटर देखने को मिल जाती है। इसे एक व्यक्ति आसानी से ऑपरेट कर सकता है। इसकी डिस्प्लेसमेंट 36.3 cm³ है और यह 1.4 kW// 1.9 HP का पावर आउटपुट देता है। कंपनी का यह अर्थ ऑगर आपको 10 किलोग्राम के वजन में देखने को मिल जाता है। इसका ड्रिल डायम लगभग 40 MM से 300 MM तक रहता है।

STIHL RE 100 high-pressure cleaner

STIHL कंपनी का यह हाई प्रेशर क्लीनर बैटरी द्वारा संचालित है। यह मशीन एक बार में 110 bar तक प्रेशर जनरेट कर सकता है। इसका कुल वजन लगभग 16.5 किलोग्राम है। कंपनी के इस हाई प्रेशर क्लीनर से अधिकतम 440 l/h तक पानी का बहाव कर सकता है।

STIHL BC 230 Power Weeder

यह पावर वीडर पेट्रोल से चलता है और इसमें काफी शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इसकी डिस्प्लेसमेंट 40.2 cm³ है और यह 1.55 KW/ 2.1HP का पावर आउटपुट देता है। इस पावर वीडर का कुल वजन 20 किलोग्राम है।  यह खेती में 30 Cm तक चौड़ाई और 75 MM गहराई तक बीजों को पहुंचाता है।

English Summary: MFOI Award 2023 STIHL showcased many of its products in the three day event know their features Published on: 06 December 2023, 05:45 PM IST

Like this article?

Hey! I am मोहित नागर. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News