1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

बारिश में मसालों को नमी से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, महीनों तक रहेंगे फ्रेश

Monsoon Kitchen Tips: बारिश के मौसम में रसोई में रखें मसालों में नमी आने के कारण इनका स्वाद और कलर दोनों बिगड़ जाता है और ऐसा होने पर खाने में भी कोई टेस्ट नहीं आता है. इस समस्या से निपटने के लिए आप ये तीन टिप्स को अपनाकर मसालों को खराब होने से बचा सकते हैं…

KJ Staff
Kitchen tips
बारिश में मसालों को नमी से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स (Image Source-AI generate)

बरसात के मौसम में रसोई में रखे मसालों का खराब होने का खतरा अधिक होता है. ऐसा इसलिए होता है,क्योंकि इस मौसम में हवा में बढ़ी नमी होने के कारण नमक हो यह हल्दी-मिर्च गीले होकर बेहद ही जल्दी अपनी गुणवत्ता को खो बैठते हैं और जिससे मसालों के रंग और स्वाद दोनों खराब हो जाते हैं. इस परेशानी को देखते हुए हर महिला के मन में बस यह सवाल आता है कि आखिरी कैसे इस नमी वाले मौसम में मसाले को खराब होने से बचाय जाए.

आइए आगे इस लेख में जानें मसाले को सुरक्षित रखने के ये आसान ट्रिक्स-

एयरटाइट डिब्बों का उपयोग करें

अक्सर भारतीय रसोई में देखा जाता है कि घर की महिलाएं मसालों को प्लास्टिक के डिब्बों में स्टोर कर देती है, जिसके बाद उन स्टोर किए मसालों में नमी पहुंचती है और वह गीले हो जाते हैं और खराब हो जाते हैं. ऐसे में महिला इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की मसाले हमेशा कांच या स्टील के एयरटाइट कंटेनर में रखें ताकि बाहर की हवा और सीलन अंदर न जा सके.

सूखे चम्मच का उपयोग करें

कई घरों में देखा जाता है कि रसोई में रखें हुए मसालों को महिलाएं गीले चम्मच से निकलती है. जो बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है, क्योंकि ऐसा करने से मसालों में नमी बेहद जल्दी दाखिल होती है और मसालों को खराब कर देती है. इसलिए हमेशा कभी भी आप मसाले निकालते हैं, तो हमेशा पूरी तरह से सूखे और साफ चम्मच का ही इस्तेमाल करें, ताकि आपके मसाले लंबे समय तक सुरक्षित रहें.

गैस या सिंक से दूर रखें

अगर आप की रसोई में मसालों के रैक गैस या सिंक के आसपास है, तो उनकी जगह जल्द ही बदल दीजिए, क्योंकि मसालों को किचन के गैस चूल्हे, ओवन, सिंक या खिड़की के पास रखना उनकी शेल्फ लाइफ को तेजी से कम करता है. खाना पकाते समय गैस और ओवन से निकलने वाली लगातार गर्माहट (Heat) मसालों के प्राकृतिक तेल और सुगंध को नष्ट कर देती है. वहीं सिंक के पास का पानी और खिड़की से आने वाली हवा नमी और सीलन (Moisture) पैदा करती है.

चावल की पोटली

चावल की पोटली जितना सुनने में अजीब लगता है, लेकिन शायद आप इससे होने वाले फायदों से वाकिफ नहीं हैं, तो बता दें कि अगर आपकी घर की रसोई में मसालों में नमी आ रही है तो एक छोटे कपड़े में 3-4 चम्मच सूखा चावल बांधकर एक पोटली बना लें और उसे मसाले के डिब्बे या रैक में रख दें. ऐसा करने से चावल अतिरिक्त नमी को सोख लेगा और आपके मसालों में नमी की समस्या नहीं आएंगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Rainy Season Kitchen tips How to Keep Spices Fresh and Moisture Free for Months Know Storage Tips Published on: 09 October 2026, 12:48 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News