1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

नवरात्र में जरूर लगाएं ये 3 शुभ पौधे, मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की कृपा से घर में आएगी खुशहाली!

Auspicious plants: हिंदू धर्म में नवरात्र पर्व को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इन शुभ दिनों में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि माता रानी के दिनों में घर में ऐसा क्या लाए, जिससे सुख-समृद्धि घर में आए. ऐसे में अगर आप इन 3 पौधों को अपने घर के गार्डन में लगाते हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी..

KJ Staff
flower
नवरात्र में जरूर लगाएं ये 3 शुभ पौधे (Image Source-AI generate)

नवरात्र का पर्व हिंदू धर्म में बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है और इस दौरान पूरे नौ दिनों मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना बड़ी ही धूमधाम के साथ की जाती है. ऐसे में लोग बड़े ही चाव के साथ अपने घरों मंदिर को सजाते हैं और ऐसे नए पौधे लगाने जैसे शुभ कार्य करते हैं. अगर आप भी यह शुभ कार्य करना चाहते हैं और धार्मिक आस्था से जुड़ा कोई पौधा लगाना चाहते हैं, तो गुड़हल, हरसिंगार और तुलसी का पौधा अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

गुड़हल का पौधा

गुड़हल का पौधा अपने खूबसूरत और चमकीले लाल फूलों के लिए जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लाल गुड़हल के फूल मां दुर्गा को प्रिय माने जाते हैं. यही वजह है कि कई भक्त पूजा-पाठ में इन फूलों का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप नवरात्र में घर पर फूल देने वाला पौधा लगाना चाहते हैं, तो गुड़हल एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ऐसे में अगर आप इस पौधे को अपने घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाते हैं, तो शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है.

हरसिंगार का पौधा

हरसिंगार को पारिजात या रात की रानी जैसे कुछ स्थानीय नामों से भी जाना जाता है, हालांकि यह रात में खिलने वाले दूसरे पौधों से अलग है. इसके छोटे सफेद फूलों के बीच नारंगी रंग की डंडी होती है. फूलों की मनमोहक खुशबू और सुंदरता इसे घर के बगीचे के लिए खास बनाती है.साथ ही पौधे को इसलिए खास माना जाता है कि धार्मिक मान्यताओं में पारिजात का संबंध मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु से जोड़ा जाता है. इसे सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. इसलिए कई लोग इसे अपने घर के आंगन या बगीचे में लगाना पसंद करते हैं.

तुलसी का पौधा

तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का संबंध मां लक्ष्मी से है और इसकी नियमित पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. नवरात्र के दौरान भी कई लोग तुलसी का पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने को शुभ मानते हैं.साथ ही धार्मिक महत्व के अलावा, तुलसी अपने सुगंधित पत्तों के लिए भी जानी जाती है. इसे घर की बालकनी, छत या आंगन में आसानी से उगाया जा सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Navratri Special 3 Auspicious Plants for Goddess Durga and Goddess Lakshmi Blessings Prosperity will enter your home Published on: 12 October 2026, 03:11 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News