1. Home
  2. पशुपालन

Balanced Diet for Cow: गाय के लिए संतुलित दाना मिश्रण कैसे बनाएं, पढ़िए पूरी जानकारी

अगर आपको भी इन पदार्थों का नाम नहीं पता है, तो इन्हें जान लेना ही बहुत ज़रूरी है, क्योंकि एक पशुपालक को इनसे प्राप्त होने वाले पाचक तत्वों जैसे कच्ची प्रोटीन, कुल पाचक तत्व और चयापचयी उर्जा का भी ज्ञान होना आवश्यक है.

कंचन मौर्य
कंचन मौर्य
Cow Rearing
Balanced grain mixture for the cow

भारत में पशुपालक कई दुधारू पशुओं का पालन करते हैं, लेकिन बहुत कम पशुपालक दाना मिश्रण में काम आने वाले पदार्थों का नाम जानते हैं. अगर आपको भी इन पदार्थों का नाम नहीं पता है, तो इन्हें जान लेना ही बहुत ज़रूरी है, क्योंकि एक पशुपालक को इनसे प्राप्त होने वाले पाचक तत्वों जैसे कच्ची प्रोटीन, कुल पाचक तत्व और चयापचयी उर्जा का भी ज्ञान होना आवश्यक है.

इससे भोज्य में पाए जाने वाले तत्वों के आधार पर संतुलित दाना मिश्रण बनाने में सहायता मिलती है. हम इस लेख में संतुलित दाना मिश्रण के पदार्थों की जानकारी दे रहे हैं. आप किसी भी एक तरीके से यह दाना मिश्रण बना सकते हैं, लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि कौन सी चीज सस्ती व आसानी से उपलब्ध होती है.

  • मक्का/जौ/जई        40 किलो मात्रा

  • बिनौले की खल      16 किलो

  • मूंगफली की खल     15 किलो

  • गेहूं की चोकर       25 किलो

  • मिनरल मिक्सर      02 किलो

  • साधारण नमक       01 किलो

  • कुल              100 किलो

  • जौ               30 किलो

  • सरसों की खल       25 किलो

  • बिनौले की खल      22 किलो

  • गेहूं की चोकर        20 किलो

  • मिनरल मिक्स       02 किलो

  • साधारण नमक       01 किलो

  • कुल              100 किलो

 

  • मक्का या जौ        40 किलो मात्रा

  • मूंगफली की खल     20 किलो

  • दालों की चूरी        17 किलो

  • चावल की पालिश     20 किलो

  • मिनरल मिक्स       02 किलो

  • साधारण नमक       01 किलो

  • कुल              100 किलो

  • गेहूं               32 किलो मात्रा

  • सरसों की खल       10 किलो

  • मूंगफली की खल     10 किलो

  • बिनौले की खल      10 किलो

  • दालों की चूरी        10 किलो

  • चौकर             25 किलो

  • मिनरल मिक्स       02 किलो

  • नमक             01 किलो

  • कुल              100 किलो

 

  • गेहूं, जौ या बाजरा     20 किलो मात्रा

  • बिनौले की खल       27 किलो

  • दाने या चने की चूरी   15 किलो

  • बिनौला             15 किलो

  • आटे की चोकर        20 किलो

  • मिनरल मिक्स        02 किलो

  • नमक              01 किलो

  • कुल              100 किलो

पशुपालक ऊपर लिखे गए कोई भी संतुलित आहार को भूसे के साथ मिलाकर पशु को खिला सकते हैं. इसके साथ कम से कम 4 से 5 किलो हरा चारा देना आवश्यक होता है.

दाना मिश्रण के गुण व लाभ (Properties and benefits of grain mixture) 

  • यह स्वादिष्ट व पौष्टिक होता है.

  • ज्यादा पाचक है.

  • यह अकेले खल, बिनौला या चने से सस्ता पड़ता हैं.

  • पशुओं का स्वास्थ्य सही रहता है.

  • बीमारी से बचने की क्षमता मिलती है.

  • दूध और घी में बढ़ोतरी होती है.

संतुलित दाना मिश्रण कितना खिलायें (how much to feed balanced feed mix)

  • शरीर की देखभाल के लिए गाय को प्रतिदिन 1.5 किलो मिश्रण खिलाएं.

  • हर 2.5 लीटर दूध के पीछे 1 किलो दाना

  • 6 महीने से ऊपर की गाभिन गाय को 1 से 1.5 किलो दाना प्रतिदिन फालतू देना चाहिए.

  • बछड़े या बछड़ियों को 1 किलो से 2.5 किलो तक दाना प्रतिदिन उनकी उम्र या वजन के अनुसार देना चाहिए.

(उपयुक्त जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से ली गई है.)

English Summary: How to make a balanced grain mixture for the cow Published on: 27 January 2021, 05:47 IST

Like this article?

Hey! I am कंचन मौर्य. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News