अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है और इस योजना के लेकर किसानों के लिए बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि योजना की 24वीं किस्त के साथ बढ़ कर मिल सकता है पैसे. अभी तक किसानों के हर चार महीने के अंतराल में 2 हजार की किस्त का लाभ मिल रहा था, लेकिन इस बार किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है कि खाते में आएंगे 10 हजार. चलिए आगे जानते हैं किन किसानों को मिलेगा यह लाभ.
अब तक योजना की कितनी किस्त हुई जारी?
केंद्र सरकार ने इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत 2019 में की थी इस उद्देश्य के साथ ताकि देश के छोटे और सींमात किसानों को योजना के माध्यम से कुछ आर्थिक सहायता मिल सकें और उनकी खेती की लागत में कमी हो और किसानों की आमदनी में इजाफा हो सकें. अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23 किस्तों का लाभ किसानों को मिल चुका है और सरकार अबतक लगभग 4.47 लाख करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में जारी कर चुकी है.
पीएम किसान योजना में 10 हजार किसको मिलेंगे?
देश के किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत की ताकि किसानों को कुछ मदद मिल सकें. इसके अलावा, किसानों को इस कल्याणकारी योजना के तहत किसानों को सरकार द्वारा सालाना 6 हजार की मदद दी जाती है. इसी के चलते योजना की किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि इस बार किसानों के खातों में आएंगे 10 हजार.
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी समिति सदस्य ने योजना की राशि बढ़ाने को लेकर कुछ सकेंत दिए है, क्योंकि जिस तरह से देश की आबादी लागातार बढ़ती जा रही है. इसी को देखते हुए सरकार यह विचार कर रही है कि किसानों के खातों में अब सालाना 6 हजार से बढकर 10 हजार की राशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी और इस किस्त का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा.
24वीं किस्त कब जारी होगी?
देश के करोड़ों किसान भाइयों को पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ मिल रहा है और अबतक लाभार्थियों के खातों में 23 किस्तों की राशि पहुंच चुकी है. अब किसानों की नजर है योजना की अगली किस्त यानी की 24वीं किस्त पर की कब सरकार यह किस्त जारी करने का ऐलान करेंगी.
इसके अलावा, पीएम किसान योजना के तहत सरकार योजना की राशि हर चार महानों के अंतराल में किसानों के खातों में जारी करती है. ऐसे में गुंजाइश है कि किसानों को 24वीं किस्त की सौगात अक्टूबर के महीने में मिल सकती है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments