1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

किसानों की बल्ले-बल्ले! सरकार इस योजना के तहत देगी हर माह ₹3,000 की किस्त, जल्द ही ऐसे आवेदन करें..

PM Kisan Mandhan Yojana: देश में खेती-बाड़ी बड़े पैमाने पर की जाती है यानी की आज के समय में खेती पर निर्भर छोटे और सीमांत किसान है, जिनके सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है कि बढ़ापे में नियमित आमदनी कैसे आर्जित करें. इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने ऐसी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत हर महीनें मिलेगी ₹3,000 मासिक पेंशन..

KJ Staff
KJ Staff
_mandhan yojana
सरकार इस योजना के तहत देगी हर माह ₹3,000 की किस्त (Image Source-AI generate)

भारत में कृषि बड़े पैमाने पर की जाती है और ऐसे में किसानों के सामने सबसे बड़ी यह चुनौती आती है कि उनके थकते वक्त में वह कैसे रोजाना आमदनी अर्जित करेंगे. इस जरुरत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत की है. इस सरकारी योजना में किसान कुछ अंशदान करके 60 की उम्र के बाद हर महीने ₹3,000 मासिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं.

कौन किसान इस योजना के लिए पात्र है?

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए बनाई गई है. ऐसे में अगर आप इस सरकारी योजना में शामिल होने का विचार बना रहे हो तो पहले पात्रता जानें-

  • योजना में शामिल होने के लिए किसान की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 

  • अगर आवेदक के नाम पर अधिकतम 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि है तो वह इस कल्याणकारी योजना में आसानी से शामिल हो सकता है.

  • जो किसान पहले से कुछ निर्धारित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, जैसे EPFO, NPS या ESIC के दायरे में आते हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे.

मासिक अंशदान कैसे तय होता है?

अगर आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में अशंदान करने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दे कि इस योजना के तहत हर महीने निश्चित राशि जमा करनी होती है. साथ ही इस योजना के अनुसार इसकी राशि उम्र के हिसाब से तय होती है. यानी की अगर किसान इस योजना में कम उम्र में शामिल होते है तो उनका अंशदान भी कम होता है.

उदाहरण- अगर किसान इस योजना में 18 वर्ष की उम्र में शामिल होता है तो उसको अंशदान करीब ₹55 प्रति माह देने होंगे और वहीं अगर किसान इस योजना में 30 वर्ष की उम्र में जोड़ते हैं, तो उनको करीब ₹105 प्रति माह अंशदान देना होगा. इस तरह किसान के खाते में नियमित रूप से दोनों तरफ से योगदान जमा होता रहता है और 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर पेंशन का लाभ मिलता है.

PM Kisan लाभार्थियों के लिए क्या सुविधा?

जिन किसानों को पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है. उनके लिए PM-KMY में अंशदान जमा करने की प्रक्रिया और आसान हो सकती है. पात्र किसान PM-Kisan के माध्यम से मिलने वाली राशि से मानधन योजना का अंशदान कटवाने का विकल्प चुन सकते हैं. इससे किसान को हर महीने अलग से राशि जमा करने की परेशानी कम हो जाती है और अंशदान नियमित रूप से जमा होता रहेगा. 

हर महीने कितनी मिलेगी पेंशन?

अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करते हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शामिल होते है, तो आपको बता दे कि योजना के तहत 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद उसे ₹3,000 प्रति माह की पेंशन मिलेगी. यानी की इससे किसान अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर पूरी तरह निर्भर रहने से बच सकता है.

आवेदन कैसे करें?

अगर आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने में इच्छुक है. ऐसे में आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर संपर्क कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और साथ ही ध्यान रहे आवेदन के दौरान आधार कार्ड, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और जमीन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज को तैयार कर रख लें, क्योंकि इन जरुरी कागजों के बिना योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Mandhan Yojana 3000 Pension Benefit For Farmers Government Schemes Published on: 07 September 2026, 03:49 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News