1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

किसानों के लिए खुशखबरी! ड्रैगन फ्रूट की खेती करें और पाएं 2.70 लाख तक अनुदान, पूरी खबर पर नजर डालें..

Dragon Fruit Farming: बिहार के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती करने पर 2.70 लाख तक भारी अनुदान प्रदान कर रही है. अगर आप भी इस सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं और अपनी आय में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आइए आगे जानें योजना के बारे में सबकुछ..

KJ Staff
KJ Staff
dragon fruit
ड्रैगन फ्रूट की खेती करें और पाएं 2.70 लाख तक अनुदान (Image Source-AI generate)

किसानों को ऐसी फसलों की तलाश होती हैं, जिनकी खेती कर वहस बड़ा मुनाफा कमा सकें और बाजारों में भी अच्छी आमदनी हो सकें. इसी के चलते बिहार सरकार ने राज्यों के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए ड्रैगन फ्रूट विकास योजना की शुरुआत की है, जिससे किसानों को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि इस विदेशी फल क बाजारों में भी भारी मांग है और अगर किसान इस योजना में आवेदन करते हैं, तो योजना के तहत ड्रैगन फ्रूट की खेती करने पर 2.70 लाख तक भारी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं.

ड्रैगन फ्रूट की खेती क्यों फायदेमंद है?

ड्रैगन फ्रूट की खेती किसान भाइयों के लिए मुनाफे का सौदा है यानी की किसान अगर इस फसल का चुनाव करते हैं, तो भारी लाभ कमा सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

  • ड्रैगन फ्रूट की खेती करने का किसानों को यह फायदा होता है कि इस फसल से किसानों को लगभग 16 से 20 महीने में फल मिलना शुरु हो जाता है.

  • ड्रैगन फ्रूट की यह खासियत है कि एक बार पौधा लगने के बाद यह 20 से 25 साल तक पैदावार देता है.

  • किसान भाई अगर इस फसल का चुनाव कर ड्रैगन फ्रूट की खेती करते हैं तो वह हर साल प्रति एकड़ 5 से 7 लाख रुपये तक तगड़ी आमदनी अर्जित कर सकते हैं.

ड्रैगन फ्रूट विकास योजना में कितना मिलेगा अनुदान?

ड्रैगन फ्रूट विकास योजना किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. अगर किसान इस योजना में शामिल होते हैं और वह ड्रैगन फ्रूट की खेती करते हैं, तो वह अनुदान के साथ अच्छी इनकम भी कर सकते हैं. साथ ही राज्य सरकार राज्य के किसानों को इस सरकारी योजना के तहत करीब 2 लाख 70 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है. साथ ही बता दें कि योजना का अनुदान किसानों को किश्तों में मिलेगा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए.

किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?

ड्रैगन फ्रूट विकास योजना की पहल किसानों के लिए एक बड़ी शुरुआत है. ऐसे में अगर किसान इस योजना का लाभ उठाकर इस फसल की खेती करते हैं, तो बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. साथ ही अगर आप इस योजना में शामिल होने की सोच रहे हैं, तो आवेदन से पहले पात्रता पर नजर डालें, जो कुछ इस तरह से हैं-

  • इस सरकारी योजना का लाभ सिर्फ बड़े किसानों को ही नहीं, बल्कि कम जमीन वाले किसानों को भी मिलेगा.

  • अगर किसी किसान के पास 0.25 एकड़ जमीन है तो वह भी इस योजना में पात्र माना जाएगा.

  • इसके अलावा, इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो राज्य में स्थाई निवासी होंगे.

योजना में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

अगर आप इस सरकारी योजना में शामिल होकर इस सरकारी अनुदान का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन से पहले इन दस्तावेजों को तैयार कर लें-

  • आधार कार्ड

  • भूमि से जुड़े कागजात (खतियान / रसीद)

  • बैंक पासबुक (जो डीबीटी से लिंक हो)

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • मोबाइल नंबर

कैसे करें योजना में आवेदन?

अगर आप बिहार के किसान है और ड्रैगन फ्रूट विकास योजना में शामिल होने का विचार बना रहे हैं, तो आप इस सरकारी योजना में ऑनलाइन आवेदन बिहार सरकार के उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आसानी से कर सकते हैं और योजना में शमिल हो सरकारी अनुदान का लाभ उठाकर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Dragon Fruit Scheme Subsidy for Farmers Bihar Government Yojana Published on: 07 September 2026, 11:44 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News