1. Home
  2. कंपनी समाचार

महिंद्रा ने किसानों को नई तकनीक के बारे में बताया

देश की जानी-मानी ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पंजाब के चंडीगढ़ में आयोजित भव्य कृषि प्रद्रशनी सीआईआई एग्रोटेक 2016 में भाग लिया| इस कृषि प्रदर्शनी में महिंद्रा चारों डिवीज़न महिंद्रा त्रिंगो, महिंद्रा ट्रैक्टर, महिंद्रा मोटर्स, महिंद्रा टू व्हीलर पर महिंद्रा अगरी सोल्यूशन द्वारा सभी उत्पाद प्रदर्शित किए गए| महिंद्रा ने ट्रैक्टर्स में महिंद्रा युवो के साथ दुसरे ट्रैक्टरों का भी प्रदर्शन किया|

MH

देश की जानी-मानी ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पंजाब के चंडीगढ़ में आयोजित भव्य कृषि प्रद्रशनी सीआईआई एग्रोटेक 2016 में भाग लिया| इस कृषि प्रदर्शनी में महिंद्रा चारों डिवीज़न महिंद्रा त्रिंगो, महिंद्रा ट्रैक्टर, महिंद्रा मोटर्स, महिंद्रा टू व्हीलर पर महिंद्रा अगरी सोल्यूशन द्वारा सभी उत्पाद प्रदर्शित किए गए| महिंद्रा ने ट्रैक्टर्स में महिंद्रा युवो के साथ दुसरे ट्रैक्टरों का भी प्रदर्शन किया| ज्ञात रहे महिंद्रा युवो इसी वर्ष लांच किया गया था| किसानों के लिए भी यह ट्रैक्टर आकर्षण का केंद्र रहा| इसके विषय में उन्होंने काफी जानकारी जुटाई| यदि दुपहिया और मोटर डिवीज़न की बात करे तो महिंद्रा टीयूवी 300 और महिंद्रा बाइक्स का प्रदर्शन किया गया| जिसमें काफी किसानों ने जानकारी जुटाई|

महिंद्रा की एग्री सोल्यूशन डिवीज़न समृधि और अन्य डिवीज़न त्रिंगो ने भी किसानों का ध्यान पूरी तरह से अपनी आकर्षित किया| महिंद्रा एग्री सोल्यूशन के तहत किसानो को महिंद्रा की और से कृषि यंत्रों की पूरी सुविधा दी जाती है| इस डिवीज़न के तहत किसानो को फसल सुरक्षा, बीज, फार्म मशीनरी आदि की सर्विस दी जाती है| महिंद्रा त्रिंगो के अंतर्गत किसानो को ट्रैक्टर से लेकर कृषि यन्त्र तक किसानों को किराये पर उपलब्ध कराने की सुविधा है|  महिंद्रा के कर्मियों ने पूरी तसल्ली से किसानो को सभी उत्पादों के विषय में जानकारी दी| इस मौके पर महामहिम प्रणब मुखर्जी ने महिंद्रा के स्टाल का भ्रमण कर कृषि कि अत्याधुनिक तकनीकों के विषय में जाना और महिंद्रा द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना की|

महिंद्रा के आला अधिकारीयो ने भी इसमें हिस्सा लिया| पवन गोयनका, प्रबंध निदेशक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, राजेश जेजुरिकर, वाईस प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव महिंद्रा एंड महिंद्रा, रविन्द्र सहाने, वाईस प्रेसिडेंट मार्केटिंग, फार्म इक्विपमेंट और सौरभ वत्स, डीजीएम, ब्रांड मैनेजमेंट इस मौके पर मौजूद रहे| रविन्द्र सहाने ने महिंद्रा की इस प्रतिभागिता के विषय में कहा की इस तरह की प्रदर्शनियों से  किसानों को नई-नई तकनीको के विषय में जानकारी और नए कृषि यंत्रो को देखने का मौका मिलता है| रविन्द्र सहाने महिंद्रा के विषय में कहते है, महिंद्रा ने हमेशा किसानों के लिए कार्य किया है, इसी का नतीजा है कि आज महिंद्रा भारत में ही नहीं बल्कि विश्वभर में ग्राहकों के दिलो पर राज करती है| उम्मीद है| देश के किसानों के प्रति महिंद्रा अपनी सेवाए हमेशा जारी रख उनको नई तकनीको के गुर सिखाती रहेगी|

English Summary: Mahindra told farmers about new technology Published on: 30 August 2017, 03:49 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News