 
    इस त्योहार के सीजन आम जनता की जेब में थोड़ी राहत जरूर पहुंची है. बता दें कि बीते एक महीने के दौरान दाल और तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. इसी के साथ आलू–प्याज की कीमतें स्थिर बनीं हुई है. खास बात यह कि खाद्य तेलों में पीछले एक महीने में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
सरकार की मानें तो उनके पास पर्याप्त मात्रा में बफर स्टाक है. सरकार का यह भी कहना है कि बाजार में प्याज व दालों की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए सरकार ने पहले से ही बफर स्टॉक बनाया हुआ है.
प्याज ने रुलाए खुशी के आंसू
आकड़ों के मुताबिक सितंबर तक प्याज लोगों को रुलाने के लिए तैयार रहता था. कीमतें आसमान छुने लगती थी. लेकिन अब प्याज की कीमतें कम बनी हुई हैं. सरकार द्वारा प्याज के बफर स्टॉक बनाए गए हैं, यही वजह है कि प्याज की कीमते 25 से 30 रुपए के बीच ही बनी हुई है.
त्यौहारों के समय में खाद्य पदार्थों के दामों में गिरावट, घर में उत्सव, बजट में राहत। pic.twitter.com/oklqSiOn3U
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 3, 2022
इन खाद्य वस्तुओं की कीमतों में आई गिरावट
त्योहार का सीजन होने के बावजूद इस बार खाद्य सामग्री की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.
| खाद्य पदार्थ (किलोग्राम) | कीमत (2 सितंबर) | कीमत (2 अक्टूबर) | 
| प्याज | 26 | 24 | 
| आलू | 28 | 26 | 
| पाम तेल | 132 | 118 | 
| वनस्पति घी | 152 | 143 | 
| सूरजमुखी तेल | 176 | 165 | 
| सोयाबीन तेल | 156 | 148 | 
यह भी पढ़ें: PM Kisan 12th Instalment: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 12वीं किस्त, यहां जानें तिथि
| सरसों तेल | 173 | 167 | 
| मसूर दाल | 97 | 94 | 
| मूंगफली तेल | 189 | 185 | 
| चना दाल | 74 | 71 | 
| उड़द दाल | 108 | 106 | 
 
                 
                     
                     
                     
                     
                                                 
                                                 
                         
                         
                         
                         
                         
                    
                
Share your comments