1. Home
  2. पशुपालन

Dairy Business: डेयरी शुरू करने की सोच रहे हैं? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक मिलेगा दूध

Dairy Farming: देश के किसान पशुपालन करने के साथ खेती भी कर रहे हैं और दुग्ध व्यवसाय की शुरुआत कर अच्छी इनकम अर्जित कर रहे हैं. ऐसे में अगर आपको गाय की ऐसी नस्ल की तलाश है, जिससे आप रोजाना 25-35 लीटर तक दूध प्राप्त कर सकें, तो आइए इस लेख पर नजर डालें और जानें इन खास नस्लों के बारे में जिससे मिलेगा भरपूर दूध..

KJ Staff
KJ Staff
cows
गाय की इन नस्लों से मिलेगा 35 लीटर तक दूध (Image Source-AI generate)

देश में दूध की बढ़ती मांगों को देखकर किसान डेयरी बिजनेस की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और तगड़ी इनकम भी कमा रहे हैं. कई किसान तो ऐसे हैं जो खेती बाड़ी करने के साथ-साथ डेयरी व्यवसाय शुरु कर रहे हैं, लेकिन इस बिजनेस की शुरुआत करने से पहले हर किसान के मन में यह सवाल आता है कि किस नस्ल की गाय से अधिक दुग्ध उत्पादन मिलेगा. ऐसे में गाय की ये नस्ले आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है, जिससे मिलेगा भरपूर मात्रा में दूध.

होल्स्टीन फ्रिजियन

होल्स्टीन फ्रिजियन (Holstein Friesian) गाय की नस्ल किसानों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है, जिसे अधिक दूध देने वाली नस्लों में शामिल किया जाता है. अच्छी आनुवंशिक क्षमता वाले पशु को संतुलित और पौष्टिक आहार, पर्याप्त पानी तथा उचित प्रबंधन मिलने पर यह करीब 20 से 35 लीटर या उससे अधिक दूध प्रतिदिन देने की क्षमता रख सकती है.

इसके अलावा, अगर आप इस नस्ल का पालन करने की सोच रहे हैं तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखे कि गर्म और आर्द्र मौसम में इस नस्ल के पशुओं को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता पड़ सकती है. डेयरी किसान को पशु के लिए हवादार शेड, पर्याप्त पानी और गर्मी से बचाव की व्यवस्था का पूरा प्रबंध करके रखें.

जर्सी और ब्राउन स्विस 

जर्सी (Jersey) डेयरी क्षेत्र में लोकप्रिय नस्लों में शामिल है. सामान्य परिस्थितियों में इससे करीब 15 से 22 लीटर दूध प्रतिदिन मिलने की क्षमता बताई जाती है. इसके दूध में वसा की मात्रा भी अच्छी मानी जाती है, इसलिए छोटे और मध्यम डेयरी फार्म के लिए किसान इस नस्ल का चुनाव कर सकते हैं.

इसी तरह ब्राउन स्विस (Brown Swiss) को भी डेयरी के लिए उपयोगी नस्ल माना जाता है. इससे करीब 15 से 22 लीटर प्रतिदिन दूध मिलने की क्षमता बताई जाती है. इसका मजबूत शरीर और विभिन्न परिस्थितियों में काम करने की क्षमता इसे पशुपालकों के लिए एक विकल्प बनाती है, जिसकी मदद से किसानों को दो लाभ हो सकते हैं वह खेती के काम भी कर सकते हैं और अधिक दूध उत्पादन प्राप्त कर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

सिमेंटल भी डेयरी किसानों के लिए विकल्प

सिमेंटल (Simmental) एक ऐसी नस्ल है जिसका उपयोग दूध और मांस, दोनों के लिए किया जाता है. अच्छे प्रबंधन और उचित पोषण की स्थिति में इससे किसान भाई करीब 20 से 28 लीटर प्रतिदिन दूध प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही इस नस्ल का चयन करते समय किसान को स्थानीय जलवायु, चारे की उपलब्धता और पशु की वास्तविक उत्पादन क्षमता को ध्यान में रखना चाहिए. किसी पशु को खरीदने से पहले उसका पिछला दूध रिकॉर्ड देखना भी महत्वपूर्ण है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Dairy Business Best Cow Breeds for Dairy Farm up to 35 Liters Milk Published on: 03 October 2026, 12:54 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News