1. Home
  2. मौसम

दिल्ली-NCR में प्री मानसून की दस्तक! IMD ने 10 राज्यों में बारिश- आंधी का अलर्ट किया जारी..

Imd Weather Update: आज दिल्ली-एनसीआर में सुबह के वक्त हुई हल्की बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी. पिछले दिनों से लू चलने से तापमान गर्म और उमस भरा हो गया था. मौसम विभाग IMD के अनुसार आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश होगी और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

KJ Staff
weathern
दिल्ली-NCR में प्री मानसून की दस्तक (Image Source-AI generate)

दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अप्रैल के अंत में लोगों को लू से कुछ राहत मिली. सुबह की तेज हवा और बारिश ने मौसम का रंग बदल दिया. साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप कम कर दिया. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस सप्ताह के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर पश्चिम भारत में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ, काफी बड़े से लेकर व्यापक क्षेत्र में बारिश होने की चेतावनी दी है, जिससे गर्मी के कहर से लोगों को राहत मिलेगी.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली- एनसीआर में मौसम खुशनुमा बना रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग IMD के अनुसार दोपहर-शाम के वक्त हल्की से हल्की बारिश के एक या दो दौर हो सकते हैं, जिसके साथ गरज-बिजली कड़कने और तेज़ सतही हवाओं का चलना जारी रहेगा. ऐसे में राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 37°C से 39°C और 26°C से 28°C के बीच रहने की उम्मीद है.

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग IMD के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में मौसम यूर्टन लेगा. अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर में गरज, ओले और तेज़ हवाओं के साथ भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है. IMD ने 28 अप्रैल से 4 मई तक अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा में 28 अप्रैल से 3 मई तक असम और मेघालय में  30 अप्रैल से 2 मई तक भारी बारिश होने की आशंका जताई है. 

weather

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी 

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है. IMD के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 2-4 मई के दौरान हिमाचल प्रदेश में 1-4 मई का बीच और उत्तराखंड में 28 अप्रैल–4 मई के दौरान इन इलाकों में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं जिनकी गति 40–50 kmph तक हो सकती है और साथ ही कहीं-कहीं से लेकर बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है.

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में मौसम विभाग के अनुसार 28–30 अप्रैल और 2–4 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल–1 मई वहीं, 2–4 मई के दौरान पूर्वी राजस्थान में 28 अप्रैल–4 मई को गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Alert Pre Monsoon Arrives delhi Ncr Rain 10 States Published on: 29 April 2026, 11:33 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News