1. Home
  2. मौसम

6, 7 और 8 अक्टूबर को दक्षिण दक्षिणी राज्यों में हाई अलर्ट, मूसलाधार बारिश की सम्भावना !

मानसून का असर तो ख़तम हो चुका है, फिर भी मौसम जानकार की माने और अरब सागर में जो दबाव बना हुआ है, उससे दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में मूसलाधार बारिश की सम्भावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. तमिलनाडु में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है.

मानसून का असर तो ख़तम हो चुका है, फिर भी मौसम जानकार की माने और अरब सागर में जो दबाव बना हुआ है, उससे दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में मूसलाधार बारिश की सम्भावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. तमिलनाडु में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है. अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल के कई शहरों में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी कर्नाटक और लक्ष्यदीप में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और अंडमान व निकोबार दीपसमूह में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। तेलंगाना में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-दो जगहों पर गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तरी राजस्थान और इससे सटे हरियाणा के कुछ भागों में गरज वाले बादल विकसित होंगे और बूँदाबाँदी भी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र में जारी तेज़ गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं। कई जगहों पर तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा। गुजरात के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम -

अरब सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस सिस्टम से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों तक एक ट्रफ रेखा सक्रिय है।

उत्तरी बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस सिस्टम से मध्य पाकिस्तान और दक्षिणी पंजाब होते हुए हरियाणा तक एक ट्रफ बनी हुई है।

मध्य प्रदेश पर हवाओं में एक विपरीत क्षेत्र बना हुआ है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम -

पिछले 24 घंटों के दौरान केरल और तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, उत्तरी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, सिक्किम और असम में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली। 
पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र में मौसम बेहद गर्म और शुष्क बना रहा। कई जगहों पर पारा 40 डिग्री या उससे भी अधिक रिकॉर्ड किया गया।

साभार: skymetweather.com

English Summary: High alert in south southern states on 6, 7 and 8 October, possibility of torrential rain! Published on: 06 October 2018, 12:37 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News