1. Home
  2. मौसम

कहीं बारिश तो कहीं लू का प्रकोप! जानें आज दिल्ली-NCR समेत देशभर का मौसम हाल..

Weather News: दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला. शाम के वक्त राजधानी में आंधी-तूफान और मध्यम बारिश हुई, इससे लोगों को चिलचिलाती भीषण गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग IMD ने इस सप्ताह कई दिनों तक कई राज्यों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है.

KJ Staff
weather
कहीं बारिश तो कहीं लू का प्रकोप (Image Source-AI generate)

देश में कल अचानक से मौसम ने करवट ली और दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी में मौसम ने अपना कहर दिखाया और इस दौरान बिहार, हरियाणा, झारखंड, बिलासपुर और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर 50-100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़-झोंकेदार हवाओं के साथ आंधी-तूफ़ान आया. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस सप्ताह कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है, तो कहीं मानसून आने की संभावना जताई है. आइए आगे जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

कल राजधानी में तेज बारिश और आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया. मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38°C से 40°C और 26°C से 28°C के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है. वहीं, शाम के वक्त ठंडी हवाओं से तापमान में बदलाव आ सकता है.

जम्मू, कश्मीर, लद्दाख इलाकों में बारिश-बर्फबारी की आशंका

भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर पश्चिम भारत में मौसम खराब होने की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद और हिमाचल प्रदेश में 13, 15 और 16 मई को कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है. इसके साथ ही, इन जगहों पर कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बर्फ़बारी भी हो सकती है. ऐसे में तापमान में 4-6°C की क्रमिक वृद्धि हो सकती है.

मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोतर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. इस दौरान IMD ने 13 से 17 मई के बीच, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, असम और मेघालय में भी 14 से 17 मई के बीच ऐसी ही स्थितियाँ रहने की उम्मीद है. इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 13 से 17 मई के बीच गरज-चमक और बिजली कड़कने की आशंका हो सकती है.

weather
(Image Source-AI generate)

अंडमान और निकोबार इलाकों में आंधी बारिश अर्लट

पूर्वी भारत में भारतीय मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13 से 19 मई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 से 16 मई गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 13 और 14 मई को  बिहार में 13 से 15 मई और 17 मई झारखंड में 13 से 18 मई और ओडिशा में 13 से 15 मई तक, गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ, कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में इलाके के तापमान का पारा 17 मई तक 2–4°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, और 18 तथा 19 मई को इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा.

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार दक्षिण भारत में पूरे एक सप्ताह मौसम 13 से 17 मई तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा, कहीं-कहीं से लेकर व्यापक रूप से गरज-चमक के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के चलने की भी आशंका है.

पश्चिमी राजस्थान, कोंकण, गोवा सहित कई राज्यों में लू की चेतावनी

  • भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में 13 से 15 मई तक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 17 मई तक कई जगहों पर लू चलने की संभावना है. इनमें से कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की उम्मीद है.

  • पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12 से 18 मई तक विदर्भ में कोंकण और मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 12 से 14 मई तक मराठवाड़ा में 12 से 15 मई तक लू चलने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है.

  • पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 12 से 18 मई तक रातें गर्म रहने की संभावना है, और कुछ इलाकों में 15 और 16 मई को रातें बहुत ज़्यादा गर्म हो सकती हैं.

  • पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 12 से 15 मई तक रातें गर्म रहने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi Ncr Weather Update Imd Predicts Heatwave and Snowfall Hilly Regions Published on: 14 May 2026, 12:01 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News