1. Home
  2. विविध

ख़ली को बनाया जा सकता है पर्यावरण संरक्षण का ब्रांड एंबेसडर, पढ़ें पूरी ख़बर

विश्व भर में फ्री स्टाइल पहलवान के रूप में प्रसिद्ध दिलीप सिंह राणा उर्फ द खली को हिमाचल प्रदेश का पर्यावरण संरक्षण का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर विचार किया जा रहा है। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि दिलीप सिंह राणा को खेलों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर विचार किया जाएगा।

विश्व भर में फ्री स्टाइल पहलवान के रूप में प्रसिद्ध दिलीप सिंह राणा उर्फ द खली को हिमाचल प्रदेश का पर्यावरण संरक्षण का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर विचार किया जा रहा है। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि दिलीप सिंह राणा को खेलों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा खेल के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी कुछ बेहतर करने के लिए ये कदम उठाया गया है। शुक्रवार को मनाली के ब्यास नदी की सफाई के लिए विशेश अभईयान का शुभारंम करते हुए मंत्री ने यह जानकारी दी।

हिमाचल में इन दिनों एक नई मुहिम की शुरूआत की गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के माध्यम से राज्य के तीन जिलों कुल्लू, मंडी और बिलासपुर के स्कूलों के ईको क्लबों के माध्यम से ब्यास नदी, रिवालसर झील और सतलुज की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। और इस मुहिम को 5 जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर संपन्न किया जाएगा। वहीं राज्य में चलाए जा रहे इस अभियान को रीवर फ्रंट क्लीनिंग कैंपेन का नाम दिया गया है। कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह ने मौके पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रती जागरूक किया और इससे जुड़ी महत्व बींदूओं पर लोगों के बीच चर्चा किया। 

मंत्री ने अभियान की जानकारी देते हुए आगे कहा कि अभियान में जिला के कई लोग शामिल होंगे जिन्में स्कूलों के ईको क्लबों के कार्यकर्ता, युवक मंडल व महिला मंडल की सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मनाली की विभिन्न संस्थाओं व एसोसिएशनों के कार्यकर्ता मौजूद होंगे। वहीं इस ख़ास मौके पर उपस्थित खली ने कहा कि वो अपने राज्य में खेलों के प्रति काफी सक्रिय हैं और इसको आगे ले जाने के लिए वो लगातार प्रयास करेंगे और इस कार्य में उन्हें प्रदेश सरकार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

 

जिम्मी
कृषि जागरण/ नई दिल्ली

English Summary: Khali can be made to be the environmental protection brand ambassador, read the whole story Published on: 21 May 2018, 07:19 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News