1. Home
  2. विविध

Mustard Farming: मोबाइल ऐप से मिलेगी सरसों की खेती और उन्नत किस्मों से जुड़ी पूरी जानकारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Sarson Ki Kheti Mobile App: ICAR-सरसों अनुसंधान निदेशालय के द्वारा सरसों की उन्नत खेती और उन्नत किस्मों की हर एक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक बेहतरीन कृषि ऐप तैयार किया गया है, जो किसानों के साथ आम जनता को भी सरसों की खेती की जानकारी उपलब्ध करवाएगा. यह एप दो भाषाओं में है.

लोकेश निरवाल
इस एक ऐप से मिलेगी सरसों से जुड़ी सभी जानकारी  (Image Source: Google)
इस एक ऐप से मिलेगी सरसों से जुड़ी सभी जानकारी (Image Source: Google)

Mustard Farming Mobile App: देश के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कृषि संस्थानों के द्वारा समय-समय पर कई तरह के पहल को किया जाता हैं. फसलों की उन्नत किस्मों से लेकर नई तकनीक के उपकरणों को कृषि संस्थानों के द्वारा तैयार किया जाता है. इसी क्रम में ICAR-सरसों अनुसंधान निदेशालय के द्वारा सरसों की उन्नत खेती और उन्नत किस्मों की हर एक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक बेहतरीन कृषि ऐप तैयार किया गया है, जिसका नाम सरसों की खेती है. इस ऐप को एक एंड्रॉइड ऐप के रूप में विकसित किया गया है, जो किसानों के साथ-साथ आम जनता को भी सरसों की खेती की सही जानकारी देगा. यह ऐप दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में है.

इस सरसों की खेती के ऐप में किसानों को एक व्यापक पैकेज की सुविधा प्राप्त होती है. ऐसे में आइए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा विकसित सरसों की खेती ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं-

दो भाषाओं में है सरसों की खेती ऐप/ Sarson Ki Kheti Mobile App

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा तैयार किया गया ‘सरसों की खेती ऐप’ किसानों और आम जनता दोनों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है. इसलिए इस ऐप में अंग्रेजी और हिंदी भाषा को शामिल किया गया है, ताकि किसानों को भाषा समझने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

सरसों की खेती ऐप में मिलती हैं ये सुविधाएं/ Sarson Ki Kheti Mobile App Features

सरसों की खेती ऐप में किसानों को सरसों की उन्नत किस्मों, सरसों की खेती कैसे करें, सरसों की फसल प्रबंधन कैसे करें और सरसों की फसल में लगे कीट व रोगों का नियंत्रण कैसे करें. इसके अलावा, मौसम-विशिष्ट जानकारी मिलती है. जानकारी के लिए बता दें कि यह एक इंटरैक्टिव ऐप है, जहां किसान अपनी समस्याओं से संबंधित प्रश्न भी आसानी से पूछ सकते हैं. इस ऐप की मदद से किसान अधिक मजबूत बनेंगे.

सरसों की खेती ऐप में शामिल होंगी अन्य भाषाएं

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सरसों की खेती ऐप में समय के साथ-साथ कई चीजों में भी बदलाव किए जाएंगे, ताकि देशभर की अन्य राज्यों की भाषाएं भी इस ऐप में शामिल की जा सके. उम्मीद है कि यह ऐप देश में सरसों की खेती से जुड़े सभी मुद्दों का वन-स्टॉप समाधान प्रदान करेगा.

ये भी पढ़ें: ये 5 मोबाइल ऐप कृषि से जुड़े किसानों के लिए बने पसंदीदा, खेती से जुड़ी हर नई तकनीक की मिलती है पूरी जानकारी !

सरसों की खेती ऐप कैसे करें डाउनलोड/ How to Download Sarson Ki Kheti Mobile App

अगर आप एक किसान हैं और सरसों की खेती मोबाइल ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं, तो लिंक https://www.drmr.res.in/mobile_app.php पर विजिट कर डाउनलोड करें.

English Summary: How to download Sarson Ki Kheti mobile app will provide complete information mustard farming and mustard improved varieties Published on: 01 November 2023, 12:52 PM IST

Like this article?

Hey! I am लोकेश निरवाल . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News