1. Home
  2. ख़बरें

विश्व के सबसे खुशहाल देश सूची मैं भारत का स्थान जान लीजिये

दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में फिनलैंड ने पहला स्थान हासिल किया है वहीं 11 पायदान फिसल कर इस साल भारत 133वें स्थान पर पहुंच गया। साल 2017 में 155 देशों की सूची में भारत 122 वें स्थान पर था। इस बीच संकटग्रस्त बुरुंडी सबसे कम खुशहाल देश है। संयुक्त0 राष्ट्रि की सस्टेंनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूीशंस नेटवर्क की प्रकाशित वर्ल्डब हैप्पीुनेस रिपोर्ट-2018 के अनुसार 156 देशों की सूची में शीर्ष 10 खुशहाल देशों में से 8 यूरोप के हैं, जबकि शीर्ष 20 में भी एशिया का एक भी देश नहीं है।

दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में फिनलैंड ने पहला स्थान हासिल किया है वहीं 11 पायदान फिसल कर इस साल भारत 133वें स्थान पर पहुंच गया। साल 2017 में 155 देशों की सूची में भारत 122 वें स्थान पर था। इस बीच संकटग्रस्त बुरुंडी सबसे कम खुशहाल देश है। संयुक्‍त राष्‍ट्र की सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्‍यूशंस नेटवर्क की प्रकाशित वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस रिपोर्ट-2018 के अनुसार 156 देशों की सूची में शीर्ष 10 खुशहाल देशों में से 8 यूरोप के हैं, जबकि शीर्ष 20 में भी एशिया का एक भी देश नहीं है।

ये हैं खुशहाली की रैंकिंग के आधार

संस्‍था ने 2015 से 2017 के बीच 6 अलग-अलग मानकों के आधार पर तैयार सवालों के जवाब के तहत सूची को तैयार किया है। इन 6 मानकों में प्रति व्‍यक्ति जीडीपी, सामाजिक सहयोग, उदारता और भ्रष्‍टाचार, सामाजिक स्‍वतंत्रता, स्‍वस्‍थ जीवन की संभावना समेत अन्‍य प्‍वाइंट्स के आधार पर जीवनशैली संबंधित प्रश्‍नावली के जवाब के जरिये यह सूची तैयार की गई है। प्रवासन का मुद्दा 2018 के रिपोर्ट का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा था जिसमें प्रवासियों की खुशियों के आधार पर 117 देशों को स्थान दिया गया।

ये हैं शीर्ष 10 खुशहाल देश

नॉर्वे, डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड,फिनलैंड, नीदरलैंड, कनाडा, न्‍यूजीलैंड, स्‍वीडन और ऑस्‍ट्रेलिया।

ये हैं सबसे कम खुशहाल देश

ब्रूनेई, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, दक्षिण सूडान, तंजानिया, यमन, रवांडा और सीरिया।

अमीर हुआ अमेरिका, लेकिन खुशहाली हुई कम

अमेरिका पिछले वर्षों में अमीर तो हुआ है, लेकिन वहां खुशहाली में भी गिरावट आई है। अमेरिका लगातार सूची में नीचे खिसक रहा है। आंकड़ों के मुताबिक 2017 में जारी रिपोर्ट में अमेरिका 14वें स्‍थान पर था। 2012 से जारी हो रही इस रिपोर्ट में अमेरिका आज तक एक भी बार शीर्ष 10 खुशहाल देशों की सूची में भी नहीं पहुंचा है।

English Summary: The world's happiest country list I know the location of India Published on: 15 March 2018, 03:44 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News