1. Home
  2. ख़बरें

Miss India 2022 : 21 साल की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब, जानें उनके बारे में सबकुछ

सिनी शेट्टी बनीं 2022 मिस इंडिया की विजेता, रूबल शेखावत रही फर्स्ट रनर-अप और शिनाता चौहान बनीं सेकेंड रनर-अप...

निशा थापा
Sinni Sethhy Miss India 2022
Sinni Sethhy Miss India 2022

सिनी शेट्टी बनी 2022 मिस इंडिया की विजेता बन चुकी हैं. महज 21 साल की उम्र में सिनी ये खिताब अपने नाम किया है. सिनी को 2020 की मिस इंडिया विजेता मनासा वाराणसी ने ताज पहनाया गया. 

यह आयोजन Jio वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया, तो वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रही, जबकि और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को मिस इंडिया 2022 के सेकेंड रनर-अप के तौर पर चुना गया.

इस आयोजन में जूरी पैनल में अभिनेत्री नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और मलाइका अरोड़ा, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और पूर्व क्रिकेटर मिताली राज शामिल थे.

सिनी सेट्टी कौन हैं? (whos is sini sethy)

सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ और सिनी ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता के दौरान कर्नाटक राज्य का प्रतिनिधित्व किया. सिनी के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस (Accounting and Finance)  में स्नातक (Graduation) की डिग्री है और जब वह मात्र 14 साल की थी, उन्होंने भरतनाट्यम में अपना अरंगत्रम पूरा किया.

सिनी के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. बातचीत के दौरान सिनी ने कहा कि "आप केवल अंत तक नहीं जा सकते. सफर सबसे अच्छा हिस्सा है. जानिए आपके लिए सफलता कितनी मायने रखती है, और उसका सम्मान करें." सिनी ने कहा कि हर महिला को 'दृढ़, मेहनती और दयालु' बनने का प्रयास करना चाहिए.

English Summary: Sini Setty won Miss India 2022 title Published on: 04 July 2022, 11:06 AM IST

Like this article?

Hey! I am निशा थापा . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News